24 जून को पंचकूला में होगा हरियाणा साहित्य पुरस्कार समारोह

पंचकूला 22 जून: हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा साहित्य पुरस्कार समारोह का आयोजन 24 जून, 2026 को प्रातः 11 बजे महाराजा दाहिर सेन सभागार, अकादमी भवन, सेक्टर-14, पंचकूला में किया जा रहा है। इस आयोजन में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्दर सिंह कल्याण मुख्यातिथि के रूप में पधारकर हिंदी एवं हरियाणवी पुस्तक पुरस्कार तथा कहानी प्रतियोगिता के विजेता लेखकों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष डाॅ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने बताया कि इस अवसर पर भारत भूषण भारती, ओ.एस.डी., मुख्यमंत्री, हरियाणा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे तथा श्री घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक, यमुनानगर विशिष्ट अतिथि होंगे।अकादमी के सदस्य सचिव, मंजीत सिंह ने कहा कि इस अवसर पर हिंदी एवं हरियाणवी की विभिन्न विधाओं में श्रेष्ठ पाई गई कृतियों के 25 तथा कहानी प्रतियोगिता के 4 लेखकों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिनमें अंजलि सिफर, अम्बाला, विकास यशकीति, भिवानी, राधेश्याम भारतीय, करनाल, ब्रह्मदत्त शर्मा, यमुनानगर, बी. आर. अरोड़ा, अर्चना कोचर, रोहतक निवास वत्स, दिल्ली, डाॅ. हेमलता शर्मा, जीरकपुर, प्रदीप सिंह, हिसार, पुष्पराज चसवाल, अम्बाला शहर, जय भारद्वाज तरावड़ी, करनाल, डाॅ. रेणु शर्मा, सोनीपत, बिजेन्द्र सिंह, भिवानी, अमीश कुमार, महेन्द्रगढ़, दिलबाग सिंह विर्क, सिरसा, डाॅ. उमेश प्रताप, यमुनानगर, रमेश मेहरा, अम्बाला शहर, डाॅ. वेदप्रकाश, चंडीगढ़, डाॅ. बी. मदन मोहन, जगाधरी, मीना नवीन, अम्बाला छावनी, डाॅ. विजय कुमार वेदालंकार, सोनीपत, जनक राज शर्मा, सिरसा, नवरत्न, चरखीदादरी, कमलेश गोयत, जीन्द, राम प्रताप वर्मा, पंचकूला, विष्णु भगवान, कुरुक्षेत्र, कुसुम गोयत, जीन्द, भारत बरनवाल, सिरसा, किंशुक गुप्ता, कैथल सम्मिलित हैं।उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पंजाबी भाषा के 36 लेखकों को भी पुस्तक एवं कहानी पुरस्कारों से अलंकृत किया जाएगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *