4 सितंबर को मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़, श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के तमाम मंदिर में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। शहर में हर तरफ श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धा भाव देखने को मिल रहा है।श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-46 बी, चंडीगढ़ में भी शुक्रवार 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री सनातन धर्म मंदिर सभा सेक्टर-46 के अध्यक्ष जतिंदर भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे ध्वजा रोहण से होगी। सुबह 8 बजे गीता पाठ तथा सुबह 9 बजे से हवन का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं द्वारा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक संकीर्तन किया जाएगा। रात 7 से 9 बजे तक बच्चों द्वारा रासलीला प्रस्तुत की जाएगी। रात 9:30 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक प्रवचन एवं भजन संध्या होगी। कार्यक्रम में आचार्य श्री गोपाल शुक्ल जी द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी के जीवन और शिक्षाओं से संबंधित कथा का व्याख्यान किया जाएगा। इसके अलावा मधुर भजन प्रवाहक एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्री केके आनंद जी भजन संध्या में प्रस्तुति देंगे। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म, अभिषेक एवं आरती की जाएगी, जबकि रात 12:30 बजे प्रसाद वितरण होगा।मंदिर सभा सेक्टर-46 के अध्यक्ष जतिंदर भाटिया ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो हमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके उपदेशों से धर्म, सत्य, प्रेम और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर सभा के महासचिव सुशील सोवत, सचिव अशोक भगत सहित आरके जोशी, जौली त्रिखा, आर के जोशी, बी के मिगलानी सहित कार्यकारिणी के अन्य मेंबरों ने शहरवासियों से परिवार सहित जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। मंदिर के अन्य पुजारी हरिकिशन जी, शैलेंद्र जी और राहुल जी इस विशेष पर्व में की जाने वाली पूजा अर्चना में सहयोग देंगे ।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन

    (हनुमान शरण पांडे) : गोंडा महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज, बेलसर, गोंडा के श्रीराम सभागार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा इकाई के तत्वावधान में विद्यालय की…

    10 महीनों में 14 बार चुनाव आयुक्तों की आपत्ति ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर खड़े किए गंभीर सवाल : सुधा भारद्वाज

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला) : हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्षा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुधा भारद्वाज ने निर्वाचन आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों पर चिंता व्यक्त करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *