92.62 % गणना प्रपत्र दोनों विधानसभा क्षेत्र में घर-घर बांट चुके हैं बीएलओ

पंचकूला (नेहा पांडेय ):पंचकूला, उप जिला निर्वाचन अधिकारी चुनाव अधिकारी जागृति ने बताया कि जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होने बताया कि बीएलओ, सुपरवाईजर्स मिलकर मतदाताओं के घर घर जाकर एसआईआर का कार्य तेजी से रहे है।उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15 जून से मतदाता गणना प्रपत्र घर घर बांटने का कार्य जिले में तेजी से चल रहा है। उन्होने बताया कि जिले में 4 लाख 29 हजार 185 कुल मतदाता है। 3 लाख 97 हजार 4 सौ मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटने का 92.62% कार्य किया जा चुका है। मतदाता गणना प्रपत्र बाटनें के कार्य में दोनों विधानसभा क्षेत्र में 455 बीएलओ, 54 सुपरवाईजर्स, बांटने के कार्य को तेजी से कर रहे है।उन्होने बताया कि एसआईआर का मुख्य उदेश्य शुद्व मतदाता सूची तैयार करना है।उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 तय की गई है। मतदान कंेद्रो का युक्तिकरण 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। उन्होने बताया कि बीएलओ व सुपरवाईजर्स को एसआईआर कार्य का पूरा करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया हैै। उन्होंने बताया कि एसआईआर की पात्रता तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। मतदाता गणना प्रपत्र बांटने का कार्य 15 जून 2026 से शुरू हो गया है। बीएलओ मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बांटने का कार्य कर रहे हैं। मतदाता गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को सौंप देंगे बीएलओ घर पर आकर भरा हुआ फार्म 14 जुलाई से पहले तक एकत्रित कर लेगा। मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन का कार्य 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को होगा। दावे और आपतियां 21 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रस्तुत की जा सकती है। दावें और आपत्तियों का निपटारा 21 जुलाई 2026 से 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर को 2026 को होगा।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि किसी भी मतदाता से इस संबंध में विभाग द्वारा कोई भी ओटीपी या लिंक शेयर करने के लिए अनुरोध नही किया जाता है। विभाग द्वारा नियुक्त बीएलओ स्वयं ही मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क करके जानकारी प्राप्त करेंगे। उन्होने बताया कि एसआईआर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। एसआईआर का मकसद श्रुटिरहित मतदाता सूचि तैयार करना है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *