गुरुग्राम(दिव्या राणा)। भाजपा युवा मोर्चा की स्टेट मीडिया कॉर्डिनेटर पायल सिंह के गुरुग्राम स्थित आवास पर हरियाणा गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पूरन यादव पहुंचे। इस दौरान पायल सिंह ने उनका भव्य स्वागत किया।मुलाकात के दौरान गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और गौ सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पूरन यादव ने गौ सेवा के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि समाज में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। वहीं पायल सिंह ने भी गौ सेवा को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए इस दिशा में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर दोनों के बीच गौ माता के संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे प्रयासों तथा भविष्य में जन-जागरूकता बढ़ाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।







