चीनी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन, सेक्टर-35 में लगाया ‘चीनी लंगर’

चंडीगढ़(तानिया रोहिल्ला): चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में चंडीगढ़ कांग्रेस ने बुधवार को सेक्टर-35 में अनोखा प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से लोगों को मुफ्त में एक-एक किलो चीनी के पैकेट बांटे गए। इन पैकेटों पर कांग्रेस का चुनाव चिन्ह ‘पंजा’ भी छपा हुआ था। चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने बताया कि कार्यक्रम के लिए बड़ी मात्रा में चीनी मंगवाई गई थी। उन्होंने कहा कि करीब 25 टन चीनी लोगों के बीच वितरित करने की व्यवस्था की गई है। लक्की ने केंद्र सरकार से मांग की कि आम जनता को राहत देने के लिए चीनी की कीमतों में जल्द कमी की जाए। कार्यक्रम में मुफ्त चीनी मिलने की जानकारी आसपास के इलाकों में फैलते ही धनास, मनीमाजरा और मौलीजागरां सहित कई क्षेत्रों से लोग सेक्टर-35 पहुंचने लगे। कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। भीड़ बढ़ने के कारण लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई और कुछ चीनी के पैकेट फट गए। स्थानीय निवासी बालकिशन ने बताया कि वितरण शुरू होने के करीब 10 मिनट के भीतर ही चीनी खत्म हो गई। वहीं ऊषा, अरुणा, रमेश और मीना सहित कई लोगों ने शिकायत की कि उन्हें चीनी नहीं मिल सकी। उनका कहना था कि जब वे वितरण काउंटर तक पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने चीनी खत्म होने की जानकारी दी। कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आर्थिक मदद देना नहीं, बल्कि सरकार का ध्यान महंगाई की ओर खींचना है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों से आम परिवारों पर बोझ बढ़ रहा है और सरकार को इस दिशा में जल्द कदम उठाने चाहिए।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *