गांव घड़ूआं में खुदाई के दौरान मिले सदियों पुराने चांदी के सिक्के, उर्दू में लिखावट

मोहाली,(तानिया रोहिल्ला) जिला मोहाली में पड़ने वाले खरड़ के नजदीक और चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक गांव घड़ूआं में एक पुरानी धर्मशाला की खुदाई के दौरान सदियों पुराने चांदी के सिक्के मिलने की सूचना सामने आई है। इन सिक्कों पर उर्दू में लिखावट होने की बात कही जा रही है। सिक्के मिलने की खबर फैलने के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में एक पुरानी धर्मशाला को गिराकर उसकी जगह नई इमारत का निर्माण किया जा रहा है। नई इमारत की नींव तैयार करने के लिए जब जमीन की खुदाई की गई तो मिट्टी में से कुछ पुराने चांदी के सिक्के मिले। बताया जा रहा है कि इनमें से कई सिक्के स्थानीय लोगों और बच्चों ने उठा लिए, जिसके बाद यह मामला सामने आया। इस संबंध में काउंसलर शमशेर सिंह से बात की गई तो उन्होंने भी माना कि उन्हें घड़ूआं में खुदाई के दौरान पुराने सिक्के मिलने की जानकारी मिली है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इन सिक्कों के 500-600 साल पुराने होने की चर्चा सुनने को मिल रही है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। शमशेर सिंह ने कहा कि सिक्कों के संबंध में पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही उनकी उम्र और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में सही जानकारी दी जा सकेगी। फिलहाल उन्हें केवल सिक्के मिलने की चर्चा के बारे में जानकारी मिली है।अब इन सिक्कों की वास्तविक संख्या, धातु, समयकाल और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि ये सिक्के वास्तव में सदियों पुराने साबित होते हैं तो यह घड़ूआं गांव के इतिहास से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खोज हो सकती है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    वर्ष 2025 में 64 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 73 बाल विवाह समय रहते हस्तक्षेप करके रोके गए

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला):पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बाल विवाह जैसी…

    ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

    जीरकपुर(तानिया रोहिल्ला)। जीरकपुर से सटे ढकौली में प्राइड एंड पावर वूमैन क्लब की तरफ से पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें ढकौली के विभिन्न सोसासयटियों की महिलाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *