भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी अभिनंदन जी एवं इंस्पेक्टर सरिता राय जी ने दुकानदारों से हर आपराधिक घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाने तथा मार्केट में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर घटना की रिपोर्ट दर्ज होने से बार-बार अपराध करने वाले लोगों की पहचान करने और मामलों को सुलझाने में पुलिस को मदद मिलती है।भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने कहा कि दुकानदारों द्वारा सामने लाई गई समस्याओं को पुलिस प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाकर समाधान की दिशा में पहल की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस, व्यापारियों और मार्केट एसोसिएशन के बीच बेहतर समन्वय से ही सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है।इस अवसर पर लव जैन, भाजपा वार्ड नंबर 18 के महामंत्री संदीप भाटिया, रमेश बत्रा, गिरीश अग्रवाल, राकेश कुमार गर्ग एवं शैली सिंह सहित मार्केट के प्रमुख लोग और बड़ी संख्या में दुकानदार उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कला चेतना पंचकूला की भजन संध्या में HCS अधिकारी आशुतोष राजन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    पंचकूला (दिव्या राणा): कला चेतना पंचकूला और दिशा मार्ग द्वारा आयोजित भजन संध्या-2026 श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) के…

    हरियाणवी संस्कृति को सहेजने की अनूठी पहल

    झज्जर : (राजकुमार):आधुनिकता की तेज रफ्तार में जहां हमारी पुरानी जीवनशैली, रीति-रिवाज और पारंपरिक रहन-सहन धीरे-धीरे अतीत की यादों में सिमटते जा रहे हैं, वहीं हरियाणवी संस्कृति की अनमोल विरासत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *