ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’ द्वारा पीजीआई चंडीगढ़ के बाहर एक विशाल लंगर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर बाढ़ त्रासदी में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की। इसके साथ ही बेघर और संकटग्रस्त लोगों के जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौटने की कामना की गई।इसके पश्चात PGI के बाहर मरीजों के परिजनों और राहगीरों के लिए नि:शुल्क लंगर सेवा शुरू की गई। संस्था के सेवा सीपी त्यागी ने बताया कि संकट की इस घड़ी में मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। पीीजीआई चंडीगढ़ के बाहर प्रतिदिन देश-विदेश से हजारों लोग पहुंचते हैं, ऐसे में इस स्थान से प्रार्थना और सेवा संदेश देने का प्रयास किया गया।ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल के सेवक विनायक बंागीअ ने गया ने कहा, “नेपाल में आई इस आपदा ने कई हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि प्रभावित परिवारों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति मिले। हमारी संस्था सदैव पीड़ित और जरूरतमंद मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहेगी।”इस अवसर पर सेवा दल के प्रमुख सदस्य, अनेक स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी श्रद्धा और निस्वार्थ भाव से लंगर वितरण में अपना योगदान दिया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद शुद्धिकरण करने वालों पर होनी चाहिए FIR- हुड्डा

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायकों, सांसदों, वरिष्ठ नेताओं व हजारों कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ स्थित एचपीसीसी मुख्यालय पर जोरदार…

    सड़क सुरक्षा को लेकर कर्नलगंज पुलिस का जागरूकता अभियान

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – सड़क हादसों पर लगाम लगाने और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कर्नलगंज पुलिस ने कर्नलगंज बस स्टाप पर बड़ा सड़क सुरक्षा एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *