सफाई कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम पंचकूला के सफाई कर्मचारियों ने आज मशाल जुलूस निकालकर शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।इस प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला पंचकूला के जिला प्रधान जोगिन्द्र सिंह कांगड़ा ने की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि उनकी मांगों का जल्द समाधान किया जाए और कर्मचारियों से किए गए समझौतों को लागू किया जाए।मशाल जुलूस में नगर निगम पंचकूला के सफाई कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला सचिव विनोद कुमार सारसर, उप प्रधान मंजीत सिंह, स्टेज सेक्रेटरी राकेश कुमार, कैशियर जगबीर सिंह, संगठन मंत्री बलराज सिंह, राम सिंह, विनोद कुमार लौहट, राजिन्द्र सिंह, विजय कुमार धोला सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। जब तक हरियाणा सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा। जिसकी जुम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी।
निवेदक नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला पंचकुला प्रधान जोगिन्द्र सिंह कांगड़ा

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    मोती मस्जिद में सजी अक़ीदत की महफिल, इल्म और किरदार के पैगाम से रोशन हुआ जश्ने सादेक़ैन

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफा (स.अ.) एवं उनके छठे उत्तराधिकारी हज़रत इमाम जाफर-ए-सादिक़ (अ.स.) की विलादत की पूर्व संध्या पर मोती मस्जिद में जश्ने सादेक़ैन का…

    पंपसेट चोरी का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार—इंजन, पिकअप और तीन मोबाइल बरामद

    पांचवा आयाम ( जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:इनायतनगर पुलिस ने डीजल इंजन पंपसेट चोरी की घटना का सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *