आईजीआरएस रैंकिंग में अयोध्या की बड़ी छलांग, प्रदेश में सातवें पायदान पर

पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या : जनशिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की दिशा में अयोध्या ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) की अगस्त माह की नवीनतम रैंकिंग में अयोध्या को प्रदेश में सातवां स्थान मिला है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने इस उपलब्धि को अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, निरंतर अनुश्रवण और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता का सकारात्मक परिणाम बताया। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिपरक निस्तारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। शिकायतों की नियमित समीक्षा और सतत अनुश्रवण किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस रैंकिंग में सातवां स्थान टीम अयोध्या की प्रतिबद्धता का परिणाम है। जनशिकायतों का समाधान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रशासन की जवाबदेही है। प्रत्येक शिकायत के निस्तारण में गुणवत्ता, संवेदनशीलता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि अब लक्ष्य प्रदेश में अयोध्या को शीर्ष स्थान पर पहुंचाना है, जिसके लिए प्रयास और तेज किए जाएंगे

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाया विशाल भंडारा

    पंचकुला: (राजकुमार) अपनी सेवाओं के लिए जन जन के मन में अपना स्थान बना चुके श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने मंगलवार 1 सितंबर को विशाल भंडारा लगाया। जिसकी सेवा श्रीमती…

    बेलसर चौराहे पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे) गोंडा : कैसरगंज लोकसभा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बेलसर चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *