चंडीगढ़/टोरंटो, (तानिया रोहिल्ला): कनाडा में पढ़ाई करने और भविष्य में बसने की योजना बना रहे पंजाबियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। कनाडा सरकार ने सितंबर से नए अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए आर्थिक जरूरतों को बढ़ा दिया है। इसके साथ ही देश में आने वाले नए अस्थायी निवासियों और अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या भी सीमित कर दी गई है।1 सितंबर से बढ़ी आर्थिक जरूरत इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) के अनुसार, क्यूबेक के बाहर पढ़ाई के लिए स्टडी परमिट आवेदन करने वाले छात्रों को अब अपने रहने के खर्च के लिए 23,448 कनाडाई डॉलर की राशि दिखानी होगी। पहले यह राशि 22,895 डॉलर थी। इसके अलावा छात्रों को अपनी ट्यूशन फीस और यात्रा खर्च के लिए भी पर्याप्त धनराशि का प्रमाण देना होगा।नए अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या भी सीमित कनाडा के 2026-2028 इमिग्रेशन प्लान के तहत इस साल नए अस्थायी निवासियों की संख्या 3.85 लाख तक सीमित रखी गई है। इनमें अधिकतम 1.55 लाख नए अंतरराष्ट्रीय छात्र शामिल हो सकते हैं। सरकार का लक्ष्य 2027 के अंत तक कनाडा की कुल आबादी में अस्थायी निवासियों की हिस्सेदारी 5 फीसदी से नीचे लाना है।पहले से कनाडा में रह रहे लोगों को राहतवहीं, कनाडा में पहले से काम कर रहे लोगों के लिए कुछ अवसर बने हुए हैं। 1 सितंबर को Canadian Experience Class (CEC) Express Entry Draw में 2,000 उम्मीदवारों को स्थायी निवास के लिए आवेदन करने का निमंत्रण दिया गया। इसके लिए न्यूनतम 521 CRS अंक जरूरी थे।इसके अलावा कनाडा सरकार ने 2026 और 2027 में एक विशेष कार्यक्रम के तहत करीब 33,000 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी निवास देने की योजना बनाई है। इसमें ऐसे लोग शामिल होंगे जो पहले से कनाडा में काम कर रहे हैं, टैक्स चुका रहे हैं और उन समुदायों में रह रहे हैं जहां कर्मचारियों की जरूरत है।पंजाबियों के लिए बढ़ी चुनौती नई नीतियों का सबसे ज्यादा असर उन पंजाबी परिवारों पर पड़ सकता है जो अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए कनाडा भेजने की तैयारी कर रहे हैं। अधिक आर्थिक प्रमाण, सीमित स्टडी परमिट और कम अस्थायी निवासियों की सीमा के कारण नए छात्रों के लिए अवसर पहले की तुलना में कम हो सकते हैं।हालांकि, कनाडा में पहले से काम कर रहे ऐसे लोगों के लिए स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है जिनका CRS स्कोर मजबूत है या जो विशेष स्थायी निवास कार्यक्रम की पात्रता पूरी करते हैं। वहीं, कम स्कोर वाले और समाप्त हो रहे परमिट वाले लोगों के सामने अनिश्चितता बनी रह सकती है।
पटियाला के प्रतिष्ठित स्कूल में कई छात्र बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका
पटियाला(तानिया रोहिल्ला): पटियाला के एक प्रतिष्ठित स्कूल में मंगलवार को कई छात्रों के अचानक बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक तौर पर इसे फूड पॉइजनिंग का संभावित मामला…





