पुलिस लाइन में गूंजी कान्हा की भक्ति, भजनों और नृत्य से सजा जन्माष्टमी का उल्लास

पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन्स अयोध्या में आस्था, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुलिस परिवार के बच्चों ने भजन, भक्ति गीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को कृष्णमय कर दिया।जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्तव्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी केवल पर्व नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में उतारने का अवसर है। पुलिस परिवार के बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में भक्ति और भावनाओं का रंग भर दिया। उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन परिवारों में संस्कार और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे, यही मंगलकामना है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संदेश कर्म, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश है। पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य के साथ परिवार और समाज के प्रति भी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। पुलिस परिवार के बच्चों की प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी की खुशियों को और यादगार बना दिया। भजन और नृत्य से पुलिस लाइन्स का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा लेकर हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने पुलिस परिवार सहित जनपदवासियों को जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, कर्मचारी तथा पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे। पूरे परिसर में ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष और भक्ति संगीत से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन

    (हनुमान शरण पांडे) : गोंडा महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज, बेलसर, गोंडा के श्रीराम सभागार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा इकाई के तत्वावधान में विद्यालय की…

    10 महीनों में 14 बार चुनाव आयुक्तों की आपत्ति ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर खड़े किए गंभीर सवाल : सुधा भारद्वाज

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला) : हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्षा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुधा भारद्वाज ने निर्वाचन आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों पर चिंता व्यक्त करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *