पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोंडा, नगर पंचायत तरबगंज क्षेत्र में तहसील मुख्यालय से 3 किमी दूर बेलसर मार्ग पर निर्माणाधीन नाले में एक गौवंश गिरकर फंस गई और आधी मिट्टी में दब गई।सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जायसवाल बेलसर से घर लौट रहे थे, तभी उनकी नजर नाले में दबी गौवंश पर पड़ी। उन्होंने खुद उसे निकालने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली।उन्होंने इसकी वीडियो बनाकर नगर पंचायत तरबगंज के अधिशासी अभियंता को भेजी और फोन भी किया, लेकिन जवाब मिला कि यह नाला नगर पंचायत नहीं, PWD बनवा रहा है।जिम्मेदार अधिकारी के टालने पर घनश्याम जायसवाल ने ट्विटर (X) पर वीडियो बनाकर पुलिस अधीक्षक गोंडा, डायल 112 और जिलाधिकारी को टैग करते हुए मदद मांगी।ट्विटर पर तत्काल जवाब आया – “महोदय, निश्चिन्त रहें, आपात सहायता जल्द से जल्द पहुँच रही है। इवेंट आई डी- P07092610446″संज्ञान लेते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फावड़े से नाले के सकरे रास्ते की मिट्टी खोदना शुरू किया। तब तक आसपास के ग्रामीण भी आ गए और सभी के संयुक्त प्रयास से गौवंश को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।घनश्याम जायसवाल ने कहा, “कैसी भी परिस्थिति हो घबराना नहीं चाहिए। पुलिस सहायता के लिए है, उनका सहयोग लेना चाहिए।” उन्होंने सहयोग करने वाले सभी पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों का आभार जताया।






