-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होगा ऐतिहासिक आगाज

चंडीगढ़/ पंचकूला(दिव्या राणा):देश की युवा शक्ति को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर कर खेलों की ओर आकर्षित करने तथा युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी की विशेष प्रेरणा एवं सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में ‘नमो क्रिकेट लीग-2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने जा रही यह प्रतियोगिता खेल जगत में एक नया इतिहास रचने की दिशा में बड़ा कदम है। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन खेल जगत का विश्व का सबसे बड़ा अखाड़ा बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
‘नमो क्रिकेट लीग-2026’ का भव्य शुभारंभ 17 सितंबर 2026, गुरुवार को शाम 4 बजे, नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी नेशनल स्टेडियम के के.डी. जाधव हॉल में होगा।केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सामाजिक आंदोलनमुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने कहा कि ‘नमो क्रिकेट लीग’ केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि युवाओं को सही दिशा देने और नशे के खिलाफ समाज में व्यापक जागरूकता पैदा करने का एक बड़ा सामाजिक अभियान है।उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान का मूल मंत्र है—बल्ला घुमाओ, नशा छुड़ाओ’
‘खेल से बनेगा नया भारत—नशा मुक्त भारत’तरुण भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना एक सशक्त, स्वस्थ, समृद्ध और नशा मुक्त भारत का है। इसी सोच को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा यह अनूठी पहल की गई है।
उन्होंने कहा कि युवाओं के अंदर अपार ऊर्जा और प्रतिभा है। जरूरत इस बात की है कि उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दी जाए। खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सीख देता है।3,200 से अधिक टीमें और 50 हजार से ज्यादा युवा खिलाड़ी‘नमो क्रिकेट लीग-2026’ में 3,200 से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी और इनसे जुड़े 50,000 से ज्यादा युवा खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।3,200 टीमों के कप्तान और उप-कप्तान भी पहुंचेंगेइस ऐतिहासिक आयोजन की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक यह होगी कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 3,200 से अधिक टीमों के कप्तान और उप-कप्तान भी भव्य शुभारंभ समारोह में विशेष रूप से शामिल होंगे।
हजारों कप्तानों और उप-कप्तानों की एक साथ मौजूदगी इस आयोजन को खेल जगत के एक ऐतिहासिक महासंगम का रूप देगी। अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले ये खिलाड़ी और टीम प्रतिनिधि खेल भावना, एकता और भाईचारे का संदेश भी देंगे।
तरुण भंडारी की टीम में पूरा जोश और उत्साहसुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रवक्ता मुकेश सिंगला ने बताया कि नमो क्रिकेट लीग को लेकर विभिन्न राज्यों में युवाओं और खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा हैउन्होंने कहा कि तरुण भंडारी की पूरी टीम पूर्ण जोश और उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है। विभिन्न राज्यों में खेल को लेकर युवाओं में पूरा जोश है और बड़ी संख्या में टीमें इस अभियान से जुड़ रही हैं।सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रवक्ता मुकेश सिंगला ने कहा कि यह आयोजन खिलाड़ियों को केवल प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं देगा, बल्कि उन्हें एक बड़े सामाजिक उद्देश्य से भी जोड़ेगा। युवाओं तक नशे के खिलाफ सकारात्मक संदेश पहुंचाना इस अभियान की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है।एक करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशिखिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता में एक करोड़ रुपये से अधिक की विशाल पुरस्कार राशि रखी गई है।आयोजकों का मानना है कि इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर युवा खिलाड़ियों के भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा।भव्य समारोह में संत समाज, राजनेता और देश की बड़ी हस्तियां होंगी शामिल17 सितंबर को होने वाला भव्य शुभारंभ समारोह अपने आप में ऐतिहासिक और यादगार होगा। समारोह में संत समाज के प्रमुख संत-महात्मा, विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ राजनेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, खेल जगत से जुड़ी हस्तियां तथा देश की अनेक बड़ी और प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगी।आयोजकों के अनुसार, देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली इन विशिष्ट हस्तियों की उपस्थिति से समारोह की भव्यता और बढ़ेगी। खेल, समाजसेवा, राजनीति, अध्यात्म और मनोरंजन जगत के लोगों का एक मंच पर आना इस आयोजन को एक अनूठा स्वरूप प्रदान करेगा।स्पोर्ट्स अगेंस्ट ड्रग्स’ बनेगा बड़ा अभियाननमो क्रिकेट लीग के साथ ‘स्पोर्ट्स अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान भी चलाया जाएगा।प्रतियोगिता के दौरान युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रवक्ता मुकेश सिंगला ने कहा कि क्रिकेट के मैदान से नशे के खिलाफ संदेश देना इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता होगी।हम चाहते हैं कि देश का युवा बल्ला और गेंद उठाए, न कि नशे का सामान। खेल के मैदान में पसीना बहाने वाला युवा ही मजबूत समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।”बॉलीवुड से लेकर हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी संगीत जगत तक सितारों का जमावड़ा
17 सितंबर को होने वाला शुभारंभ समारोह केवल खेल प्रेमियों के लिए ही नहीं, बल्कि संगीत और मनोरंजन प्रेमियों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।भव्य समारोह में बॉलीवुड के सितारे, हरियाणवी संगीत जगत के प्रसिद्ध कलाकार, पंजाबी गायकी के दिग्गज कलाकार तथा राजस्थानी संगीत जगत के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।देश की विभिन्न लोक संस्कृतियों और संगीत परंपराओं को एक मंच पर प्रस्तुत कर इस आयोजन को और भी भव्य बनाया जाएगा।गुरदास मान की विशेष लाइव प्रस्तुतिशुभारंभ समारोह का प्रमुख आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी गायक स. गुरदास मान जी की विशेष लाइव सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। उनकी प्रस्तुति समारोह में पहुंचने वाले हजारों खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।खेल, संस्कृति और सामाजिक चेतना का ऐतिहासिक संगमसुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रवक्ता श्री मुकेश सिंगला ने कहा कि नमो क्रिकेट लीग में एक तरफ हजारों युवा खिलाड़ी खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे, वहीं दूसरी तरफ देश के अलग-अलग हिस्सों की कला और संस्कृति को भी मंच मिलेगा।उन्होंने कहा कि बॉलीवुड, हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी संगीत जगत के कलाकारों की प्रस्तुतियां इस आयोजन को एक राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव का रूप देंगी।उन्होंने कहा कि तरुण भंडारी की टीम इस पूरे आयोजन को लेकर पूरी तरह उत्साहित है और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है।युवाओं और खेल प्रेमियों से विशेष अपीलमुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी एवं सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट ने उत्तर भारत के सभी खेल प्रेमियों, युवाओं, खिलाड़ियों, समाजसेवियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे 17 सितंबर 2026 को नई दिल्ली पहुंचकर नमो क्रिकेट लीग के भव्य शुभारंभ समारोह का हिस्सा बनें।उन्होंने कहा कि यह केवल क्रिकेट का आयोजन नहीं, बल्कि देश के युवाओं को नशे से दूर रखने, खेलों से जोड़ने और स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण का अभियान है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पुलिस, मुठभेड़ में एक गो तस्कर आरोपी घायल अभियोग पंजीकृत

    गोण्डा -जिले के थाना कटराबाजार पुलिस व  एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान गौतस्कर अभियुक्त…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए छह विशाल भंडारे

    पंचकूला (राज कुमार): धर्म नगरी पंचकूला में वीरवार 24 सितंबर को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा मनु गर्ग एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जगमोहन गर्ग जी (#747…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *