पंचकूला : (राजकुमार) श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने 6 विशाल भंडारे लगाए जिसमें पहले भंडारे की सेवा श्रीमती एवं प्रसिद्ध समाजसेवी से एसपी सिंगला जी (कोठी नंबर 94 सेक्टर 6 पंचकूला) के सहयोग से गौवन सेवा धाम सेक्टर 23 पंचकूला में रही। जिसमें गौ माता को प्रेमपूर्वक रोटी, चारा, गुड़, हरी सब्जियां, चोकर और दलिया आदि खिलाया गया। एसपी सिंगला जी समय-समय पर ट्रस्ट को अपनी सेवाएं देते रहते हैं।दूसरा भंडारा राजकुमार जी के सहयोग से गाजीपुर (जीरकपुर) में लगाया गया। तीसरा भंडारा गिरधारी लाल जी के सहयोग से चंडीगढ़ सेक्टर 18 में लगाया गया। चौथा भंडारा नवदीप जी के सहयोग से सेक्टर 17 पंचकूला में लगाया गया। पांचवां भंडारा श्याम लाल जी के सहयोग से मोहाली में लगाया गया। और छठा भंडारा मोहित कुमार मित्तल के सहयोग से पीर मछल्ला में लगाया गया। सभी स्थानों पर राहगीरों को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया।सेवा के समय राकेश गोयल, विकास गोयल, अशोक अग्रवाल, यश गर्ग, प्रियंका गर्ग, रुही, सुनील जैन, नितिन अग्रवाल, गिरिजेश राय, सुरेंद्र सिंह एवं रंजीत सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। भंडारों के उपरांत ट्रस्ट ने सभी सहयोगियों और आत्मीय जनों का समय निकालकर पहुंचने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।






