वार्ड नंबर 5 दर्शनी बाग में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का नम्बरदार फतेह सिंह ने किया उद्घाटन

मनीमाजरा, चंडीगढ़ : मनीमाजरा सेक्टर-13 के वार्ड नंबर 5 दर्शनी बाग में पेवर ब्लॉक लगाने के विकास कार्य का उद्घाटन समाजसेवी एवं नंबरदार फतेह सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 5 की पार्षद दर्शना रानी विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान पार्षद दर्शना रानी ने कहा कि वार्ड में जो भी विकास कार्य अभी शेष हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड के बचे हुए आंतरिक बाजारों तथा गलियों की खराब सड़कों को भी जल्द ठीक करवाया जाएगा, ताकि स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। स्थानीय लोगों ने पार्षद के समक्ष वार्ड में शेष विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाने की मांग रखी। लोगों ने कहा कि पेवर ब्लॉक लगाने सहित सड़क, गली और बाजारों से संबंधित बाकी कार्य भी समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाने चाहिए। इस अवसर पर संजीव गाबा, ब्लॉक प्रधान कांग्रेस, समाजसेवी शाम सिंह, बुआ सिंह, गंगा बिशन गुप्ता, राजबीर सिंह भारतीय, अंकुर अग्रवाल, जेई सन्नी, और एस एस परवाना सहित मनीमाजरा के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने वार्ड नंबर 5 में विकास कार्य शुरू करवाने तथा शेष कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए पार्षद दर्शना रानी का धन्यवाद किया और उनसे अपील की कि वार्ड के बाकी विकास कार्य भी जल्द से जल्द पूरे करवाए जाएं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *