(हनुमान शरण पांडे) : गोंडा उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना एवं मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक प्रियंका निरंजन जिलाधिकारी गोंडा की अध्यक्षता में आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई । जिलाधिकारी ने कृषि पर्यटन को बढ़ावा देने पर बल दिया तथा उद्यान विभाग की योजनाओं को वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने का निर्देश दिया । दयानंद प्रसाद मुख्य विकास अधिकारी ने प्रगतिशील कृषकों द्वारा किए जाने वाले उत्कृष्ट कार्यों का अभिलेखीकरण करने एवं अन्य कृषकों के बीच प्रसारित करने का संदेश दिया । श्रीमती गीता त्रिवेदी उपनिदेशक उद्यान ने उद्यान विभाग द्वारा किए गये कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया । रश्मि शर्मा जिला उद्यान अधिकारी ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना, पर ड्रॉप मोर क्राप तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत आबंटित लक्ष्य एवं अनुदान की जानकारी दी । बैठक में संतोष कुमार द्विवेदी उप कृषि निदेशक, डॉ. राम लखन सिंह कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर, बीके दास उप प्रबंधक लीड बैंक, गिरीश कुमार मिश्रा एवं धीरेंद्र कुमार उद्यान निरीक्षक, रोहन कुमार यादव सहायक उद्यान निरीक्षक सहित प्रगतिशील कृषकों प्रवीण कुमार सिंह, अक्षयवर सिंह, शिवकुमार मौर्य, राजेश कुमार वर्मा,धर्मेंद्र कुमार मौर्य,हृदय राम यादव, कुशल पाल तिवारी आदि ने प्रतिभाग कर उद्यान विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की । प्रवीण कुमार सिंह ने स्ट्रॉबेरी की पैकिंग में लागत ज्यादा होने से शुद्ध लाभ कम प्राप्त होने की जानकारी दी तथा शिवकुमार मौर्य ने कृषि पर्यटन को बढ़ावा देने का अनुरोध किया । प्रगतिशील कृषकों अक्षयवर सिंह द्वारा पपीता की खेती एवं राजेश कुमार वर्मा द्वारा पिंक ताईवान अमरुद एवं खीरा की खेती करने की जानकारी दी गई । शिवकुमार मौर्य, वी आर समग्र जलवायु फल एवं औषधि शोध संस्थान रायपुर विकासखंड वजीरगंज ने स्वयं के द्वारा निर्मित खांसी जुकाम बुखार आदि हेतु अत्यंत उपयोगी तेजस पंचांग वितरित किया गया






