प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सीएचसी बेलसर में हुआ फल वितरण

(हनुमान शरण पांडे) : गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलसर में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस हमारे लिए सेवा पर्व है। उनके नेतृत्व में देश ने सुशासन, विकास और अंत्योदय के मंत्र को साकार किया है। मोदी जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया है, उन्हीं की प्रेरणा से हम सभी सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं और उनके सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बना दिया है। आयुष्मान भारत, गरीब कल्याण और स्वच्छ भारत जैसी योजनाओं से सुशासन अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी मरीजों की सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान विधायक द्वारा लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड तथा जन औषधि केंद्र पर दर्जनों मरीजों को औषधि वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पांडेय द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य तरबगंज विनोद पांडेय, जिला पंचायत सदस्य रामभोग मिश्रा, भाजपा महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, डॉ. अभिनव यादव, डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. एस. एस. परवीन, फार्मासिस्ट सूर्यभान शुक्ला, राकेश दुबे, आयुष सिंह सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ, आशा कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *