अपना स्कूल में शिक्षा की रोशनी, कनोसा की छात्राओं ने बांटी उम्मीद

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह), अयोध्या:अयोध्या के जयसिंहपुर वार्ड में वंचित वर्ग के बच्चों के लिए संचालित निःशुल्क अपना स्कूल में कनोसा कॉवेन्ट गर्ल्स इण्टर कॉलेज अयोध्या की ओर से शिक्षण सामग्री वितरित कर शिक्षा और संवेदना का सुंदर संदेश दिया गया। प्रधानाचार्या सिस्टर लिण्डा थामस के निर्देशन में उपनिरीक्षक रणजीत यादव ‘खाकी वाले गुरूजी’ द्वारा संचालित अपना स्कूल में पहुंचीं शिक्षिकाओं और छात्राओं ने 80 बच्चों को कॉपी, पेन, रबर, कटर, पेंसिल, कलर, बिस्किट और नमकीन वितरित किए।बच्चों के हाथों में जब कॉपी-पेंसिल पहुंची तो उनके चेहरों पर खुशी और आंखों में आगे बढ़ने की चमक दिखाई दी। यह पहल केवल शिक्षण सामग्री बांटने तक सीमित नहीं रही, बल्कि बच्चों के भीतर शिक्षा के प्रति उत्साह और स्वच्छता के प्रति जागरूकता जगाने का माध्यम बनी। कनोसा की छात्राओं ने बच्चों को समझाया कि शिक्षा जीवन को नई दिशा देने वाली शक्ति है और स्वच्छता स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन की पहली सीढ़ी है।इस अवसर पर कनोसा कॉवेन्ट गर्ल्स इण्टर कॉलेज की शिक्षिका आरती साहनी, पूनम तिवारी, रीमा रहेजा और मीनाक्षी त्रिपाठी के साथ कक्षा बारहवीं की छात्रा सारा अली तथा कक्षा ग्यारहवीं की छात्राएं शगुन मिश्रा, आयुषी यादव और रोहिणी मिश्रा मौजूद रहीं। टीम अपना स्कूल की ओर से विनय सिंह कुशवाहा और इंद्रकुमार उपाध्याय भी उपस्थित रहे।अपना स्कूल में शिक्षा की यह छोटी-सी पहल बच्चों के लिए बड़ी उम्मीद बनकर सामने आई। किसी बच्चे को एक कॉपी मिलना उसके लिए सिर्फ कागज के पन्ने नहीं, बल्कि सपनों को शब्द देने का अवसर है। एक पेंसिल उसके हाथ में भविष्य की इबारत लिखने का भरोसा जगाती है। इसी भावना के साथ कनोसा की शिक्षिकाओं और छात्राओं ने बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताया और उन्हें पढ़ाई से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।निःशुल्क अपना स्कूल लंबे समय से ऐसे बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने का प्रयास कर रहा है, जिनके लिए संसाधनों का अभाव पढ़ाई की राह में बाधा बन सकता है। यहां शिक्षा के साथ संस्कार, स्वच्छता और आत्मविश्वास को भी महत्व दिया जा रहा है। कनोसा कॉवेन्ट गर्ल्स इण्टर कॉलेज की इस पहल ने इस प्रयास को और मजबूती दी और यह संदेश दिया कि समाज में बदलाव केवल बड़े प्रयासों से नहीं, बल्कि किसी बच्चे की पढ़ाई में छोटी-सी मदद से भी शुरू हो सकता है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *