पंजाब सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 8% डीए देने का किया ऐलान

चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला) : पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने का ऐलान किया है। सरकार के फैसले के अनुसार, बढ़े हुए डीए का भुगतान दो चरणों में किया जाएगा। सितंबर के वेतन में 4 प्रतिशत और अक्टूबर के वेतन में अतिरिक्त 4 प्रतिशत डीए दिया जाएगा। यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कर्मचारी एवं पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद सामने आया। शुक्रवार की बैठक में लंबित डीए, पुरानी पेंशन योजना और कर्मचारियों की अन्य मांगों पर चर्चा निर्धारित थी। कर्मचारी संगठन लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते और डीए एरियर जारी करने की मांग कर रहे थे। पिछले कुछ सप्ताह में कर्मचारियों ने राज्यभर में हड़ताल, सामूहिक अवकाश और पेन-डाउन विरोध भी किया था। इससे पहले कर्मचारी संगठनों ने दावा किया था कि जनवरी 2026 तक 18 प्रतिशत डीए लंबित हो चुका है। सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच करीब 90 मिनट चली बातचीत के बाद 8 प्रतिशत डीए जारी करने पर सहमति बनी। इसका लाभ सेवारत सरकारी कर्मचारियों के साथ पेंशनरों को भी मिलेगा। सरकार के इस फैसले के बाद डीए को लेकर लंबे समय से चल रहा कर्मचारी आंदोलन फिलहाल समाप्त होने की बात कही गई है। हालांकि कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों, जिनमें पुरानी पेंशन योजना और बकाया राशि से जुड़े मुद्दे शामिल हैं, पर आगे की प्रक्रिया पर भी नजर रहेगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *