डेराबस्सी, (तानिया रोहिल्ला) : डेराबस्सी हलके के पूर्व विधायक एन.के.शर्मा ने कहा है कि पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार ने विकास के मामले में गांवों की पूरी तरह से अनदेखी की है। सरकार का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है और अभी भी इस हलके के कई गांव ऐसे हैं जहां मौजूदा विधायक एक बार भी नहीं गए हैं। एन.के.शर्मा अपने जनसंपर्क अभियान के तहत डेराबस्सी हलके के गांव परागपुर, इब्राहीमपुर, बहोड़ा, बहोड़ी, बरौली आदि में ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। एन के शर्मा ने कहा कि पंजाब में अकाली दल की सरकार के समय में उपरोक्त गांवों में बुनियादी ढांचा विकास को मजबूत किया गया था। अब हालात यह है कि गांवों में सडक़ों की बुरी हालत है और पेयजल व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि गांवों में आज भी कई कई घंटे बिजली कटों के कारण ग्रामीण लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। एनके शर्मा ने कहा कि अकाली दल की सरकार के समय में डेराबस्सी हलके के गांवों में बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर तथा ग्रिड व्यवस्था को मजबूत किया गया था। उसके बाद सत्ता में आई कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी की सरकार ने गांवों के बुनियादी ढांचा विकास की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इस अवसर पर अकाली दल सर्कल प्रधान राजेंद्र सिंह ईस्सापुर, जिला युवा अध्यक्ष तरनबीर सिंह पूनिया, ज्ञान सिंह, गुरप्रीत सिंह, रेशम सिंह, आमिर खान, जसविंदर सिंह जस्सी, अमरीक सिंह समेत कई अकाली नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।







