आप सरकार के राज में महिलाएं असुरक्षित:बबीता शर्मापूर्व विधायक की पत्नी ने लालडू में चलाया जनसंपर्क अभियान

लालडू, (तानिया रोहिल्ला) : डेराबस्सी विधानसभा हलके से पूर्व विधायक एन.के.शर्मा की धर्मपत्नी एवं महिला अकाली नेता बबीता शर्मा ने लालडू से महिला जनसंपर्क अभियान की शुरूआत करते हुए कहा है कि पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में बुरी तरह से फेल साबित हुई है। बबीता शर्मा ने लालडू में महिलाओं से रूबरू होते हुए उन्हें अकाली दल की महिला हितैषी नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज डेराबस्सी हलके में आए दिन महिलाओं के साथ झपटमारी की घटनाएं हो रही हैं। पंजाब की महिलाएं मौजूदा सरकार के समय में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा ही महिलाओं को उचित मान सम्मान दिया है। बहुत जल्द पार्टी की वरिष्ठ नेता हरसिमरत कौर बादल डेराबस्सी हलके का दौरा करके यहां की महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी। बबीता शर्मा ने कहा कि अकाली दल की सरकार बनने पर महिलाओं की समस्याओं का पहल के आधार पर समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर शहरी प्रधान गुरविंदर सिंह, पूर्व पार्षद मनजीत कौर, स्वर्णजीत कौर, कुलजीत कौर, कुलदीप कौर, बलविंदर कौर, गुरमेल कौर, बलवीर कौर, सुरिंदर कौर, जसवीर कौर, प्यारी देवी, पिंकी राणी, मनजीत कौर, किरणा देवी, गुरमीत कौर, जसवीर कौर, सुरजीतो, सिमरनजीत कौर समेत कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    27 बार मानव सेवा, नौवीं बार प्लेटलेट्स दान; विनय के जज्बे को खाकी वाले गुरुजी का सलाम

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या इंसानियत की सेवा का जज्बा हो तो रक्त की एक बूंद भी किसी के लिए जिंदगी की उम्मीद बन सकती है। कृषि…

    सपा महानगर की कमान फिर श्याम कृष्ण को, हामिद और श्रीचंद को भी जिम्मेदारी

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन के बाद अयोध्या महानगर संगठन में एक बार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *