श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए छह विशाल भंडारे

पंचकूला (राजकुमार) सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता की परिभाषा को पूर्ण करते श्री राम सेवादार ट्रस्ट जन जन के मन में अपना एक अलग स्थान बना चुका है। गौ सेवा और मानव सेवा को अपना ध्येय मानकर समाज को अपनी निस्वार्थ सेवाएं प्रदान कर रहे श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने मंगलवार 22 सितंबर को 6 विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा ऊषा बंसल एवं प्रसिद्ध समाजसेवी राम अवतार बंसल (#901, टावर 6a, सनसिटी, सेक्टर 20, पंचकूला) के सहयोग से माता मनसा देवी गौशाला गौधाम पंचकूला में लगाया गया। जिसमें गौ माता को प्रेमपूर्वक रोटी, चारा, गुड़, हरी सब्जियां, चोकर और दलिया आदि खिलाया गया।दूसरा भंडारा वैभव मनचंदा जी के सहयोग से सेक्टर 16 पंचकूला की मार्केट में में लगाया गया। तीसरा भंडारा रेनू बंसल जी के सहयोग से सेक्टर 16 के अग्रसेन चौक पर पंचकूला में लगाया गया। चौथा भंडारा अभिषेक जी के सहयोग से चंडीगढ़ में लगाया गया। पांचवां भंडारा ऋषि जी के सहयोग से सेक्टर 32 हॉस्पिटल, चंडीगढ़ में लगाया गया। और छठे भंडारे की सेवा अभिषेक जी के सहयोग से मोहाली फेस 9 में रही।सभी स्थानों पर राहगीरों को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया। सेवा के समय राकेश गोयल, विकास गोयल, अशोक गर्ग, दिनेश सिंगला एवं कृष्ण कुमार आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने सभी का सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और प्रभु श्री राम से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *