छह साल की दिव्या, जीआरपी बोली—मासूम की तलाश में आपकी मदद जरूरी

पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका दिव्या के लापता होने के बाद जीआरपी उसकी तलाश में जुटी है। मासूम की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि बालिका के संबंध में मिली छोटी से छोटी सूचना भी उसके परिवार तक पहुंचाने में अहम साबित हो सकती है।नेहा पत्नी दीपक, निवासी हलमाता, थाना खंडौली, जिला बस्ती ने बताया कि उनकी करीब छह वर्षीय पुत्री कु. दिव्या 25 सितंबर 2026 की शाम लगभग सात बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से लापता हो गई। मामले में 26 सितंबर को थाना जीआरपी अयोध्या कैंट में मु.अ.सं. 34/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।जीआरपी बालिका की बरामदगी और घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। संभावित स्थानों पर तलाश के साथ उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर जांच की जा रही है।थाना प्रभारी अनिल प्रकाश सिंह ने कहा कि मासूम दिव्या की तलाश में पुलिस के साथ आमजन का सहयोग जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति को बालिका दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो बिना देर किए जीआरपी अथवा निकटतम पुलिस थाने को सूचना दें, ताकि बच्ची को सुरक्षित परिवार तक पहुंचाया जा सके।
उपनिरीक्षक जयंत कुमार दुबे ने कहा कि दिव्या से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी भी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। किसी भी सूचना को अपने तक न रखें और तत्काल पुलिस को बताएं।जीआरपी ने आमजन से संवेदनशीलता के साथ सहयोग की अपील की है। एक सही सूचना मासूम दिव्या को उसके परिवार तक पहुंचाने और एक परिवार की आंखों में इंतजार की जगह खुशी लौटाने का जरिया बन सकती है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    भाजपा नेत्रियों ने कांग्रेस सांसद के इस्तीफे और पार्टी से निष्कासन की मांग की

    पंचकूला (राज कुमार): जिला संगठन की सैकड़ो महिला मोर्चा नेत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ और आम नागरिको ने जेएनयू की 11 छात्राओं से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस सांसद…

    धर्म नगरी पंचकूला में मंगलवार 13 अक्टूबर को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने पांच विशाल भंडारे लगाए।

    पंचकूला (राज कुमार): धर्म नगरी पंचकूला में मंगलवार 13 अक्टूबर को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने पांच विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा कमलेश देवी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सत्य भगवान सिंगला (#10,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *