अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का कियागया सम्मान

पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे) गोण्डा : कलेक्ट्रेट सभागार में समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में “अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस” के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने की। 
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने जनपद के वरिष्ठ नागरिकों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के चेहरे पर खुशी एवं उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, ज्ञान और जीवन से प्राप्त सीख नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं गरिमापूर्ण जीवन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संवेदनशील एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज के निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अरावली इंटरनेशनल स्कूल, डीएलएफ वैली में मूल्य शिक्षा सत्र का आयोजन

    पंचकूला, (दिव्या राणा): सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला ने अरावली इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से मूल्य शिक्षा पर एक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुश्री वीना…

    महिलाओं की डिजिटल रामलीला का भूमि पूजन संपन्न 11 अक्टूबर से होगा मंचन – सी एम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

    जीरकपुर (दिव्या राणा) : दिव्यविस्ता ‘जड़ों से जुड़ो’ की ओर से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व की प्रथम डिजिटल महिला रामलीला के आयोजन की विधिवत शुरुआत 9 अक्टूबर को भूमि पूजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *