कांग्रेस सांसद द्वारा जेएनयू छात्राओं के यौन उत्पीड़न के विरोध में भाजपा का रोष प्रदर्शन

पंचकूला (दिव्या राणा): भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम द्वारा जेएनयू की छात्राओं के साथ किये गए यौन उत्पीड़न मामले की भर्तस्ना करते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने बताया कि भाजपा जिला संगठन मंगलवार 13 अक्टूबर को सुबह 11 बजे महिला मोर्चा की अगुवाई में ज़िले के सैकड़ो कार्यकर्ता और आम नागरिक भाजपा मुख्यालय ‘पंचकमल’ से पदयात्रा करते हुए एमडीसी चौक तक रोष प्रदर्शन करेंगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकेंगे। अजय मित्तल ने कहा कि भाजपा महिला शक्ति के सम्मान और न्याय के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओ द्वारा नारी सम्मान पर राजनीतिक सुविधा के अनुसार चुप्पी साधना राहुल गांधी की कुटिल राजनीतिक मानसिकता को दर्शाता है। अजय मित्तल ने कहा कि राहुल गांधी अपने करीबी आरोपी सांसद को तत्काल कांग्रेस से निष्कासित करें, लोकसभा से उनका इस्तीफा दिलवाएं और पीड़ित छात्राओं से माफी मांगें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:-दिसंबर महीने में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है और वार्ड में…

    डॉ. अमाया शर्मा दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल

    हिमाचल प्रदेश। चितकारा यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश के स्कूल ऑफ फार्मेसी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमेया शर्मा ने वर्ष 2026 में दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *