पंचकूला के कचरे से जीरकपुर को बनाया डंपिंग ग्राउंड:एनके शर्मा

जीरकपुर, (तानिया रोहिल्ला)। जीरकपुर तथा इसके आसपास के इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमाने पर इलाके के लोगों ने गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एन.के.शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
एन.के शर्मा ने पंजाब सरकार पर ‘मिशन क्लीन पंजाब’ से लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा है इस अभियान के झूठे प्रचार और विज्ञापन लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद धरातल पर हकीकत कोसो दूर है। एनके शर्मा ने कहा कि नेचर पार्क, बलटाना के आसपास कई रिहायशी सोसायटियां हैं। यहां लोग सुबह सैर तथा व्यायाम के लिए आते हैं। जिस जगह को लोगों की बेहतर सेहत और स्वच्छ वातावरण के लिए बनाया गया था, वही जगह आज डंपिंग ग्राउंड में तब्दील हो चुकी है। लोगों को गंदगी, बदबू और अस्वच्छ वातावरण का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि पंचकूला का कचरा भी यहां गिराया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि आज जीरकपुर को पंचकूला का डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है। आज ढकौली, पीरमुछल्ला समेत आसपास के इलाकों में जगह-जगह अस्थाई डंपिंग ग्राउंड बन गए हैं। रात के समय पंचकूला से ट्रालियां यहां आकर कचरा फैंक रही हैं और पंजाब सरकार का इस तरफ कोईध्यान नहीं है। शर्मा ने कहा कि जिस स्थान पर कचरा फैंका जा रहा है वह स्थान लोगों की आवाजाही के लिए है। पंचकूला की बाहरी कॉलोनियों का अनट्रीटेड पानी जीरकपुर ड्रेन में गिराया जा रहा है। जिसके चलते आसपास की सोसायटियों में रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतें आ रही हैं। एनके शर्मा ने कहा कि इस संबंध में पंचकूला नगर निगम के विरूद्ध नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में केस दायर किया जाएगा। जीरकपुर के अधिकारियों के विरूद्ध मुख्यालय के अधिकारियों को शिकायत की जाएगी। पूर्व सरपंच प्रेम सिंह, जरनैल सिंह, जसवंत सिंह, जोगिंदर सिंह, अंकिता कटारिया, सुमन, अमन, दिलबाग सिंह बागी तथा धर्मेंद्र कुमार ने पूर्व विधायक को बताया कि यहां बन रहे डंपिंग ग्राउंड के कारण लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। नगर परिषद में प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। पूर्व विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह उनकी इस समस्या के संबंध में हर संभव मदद करेंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अरावली इंटरनेशनल स्कूल, डीएलएफ वैली में मूल्य शिक्षा सत्र का आयोजन

    पंचकूला, (दिव्या राणा): सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला ने अरावली इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से मूल्य शिक्षा पर एक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुश्री वीना…

    महिलाओं की डिजिटल रामलीला का भूमि पूजन संपन्न 11 अक्टूबर से होगा मंचन – सी एम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

    जीरकपुर (दिव्या राणा) : दिव्यविस्ता ‘जड़ों से जुड़ो’ की ओर से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व की प्रथम डिजिटल महिला रामलीला के आयोजन की विधिवत शुरुआत 9 अक्टूबर को भूमि पूजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *