नवरात्रि पर होटल पल्लवी ग्रांड में नौ दिवसीय रास गरबा एवं डांडिया महोत्सव

पंचकूला (दिव्या राणा) : शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर होटल पल्लवी ग्रांड, सेक्टर-5, पंचकूला द्वारा नौ दिवसीय रास गरबा एवं डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी जी को निमंत्रण पत्र भेंट कर महोत्सव में पधारने के लिए सादर आमंत्रित किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति आयोग, हरियाणा की चेयरमैन श्रीमती बंतो कटारिया जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजय मित्तल जी, होटल पल्लवी के निदेशक श्री राजीव गुप्ता जी एवं श्री दिनेश गुप्ता जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक राजीव गुप्ता एवं दिनेश गुप्ता ने बताया कि नौ दिवसीय रास गरबा एवं डांडिया महोत्सव का उद्देश्य नवरात्रि के पावन पर्व को श्रद्धा, उमंग और उत्साह के साथ मनाने के साथ-साथ सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गरबा और डांडिया हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनके माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे एवं एकजुटता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। दिनेश गुप्ता ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए महोत्सव में पारंपरिक रंग, संगीत, नृत्य और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सनातन संस्कृति, संस्कारों और सामाजिक एकजुटता को समर्पित एक सांस्कृतिक उत्सव होगा। उन्होंने पंचकूला के लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ इस नौ दिवसीय महोत्सव में शामिल होकर नवरात्रि की खुशियों को साझा करें और भारतीय संस्कृति की इस सुंदर परंपरा को आगे बढ़ाने में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि “संस्कृति हमारी पहचान और संस्कार हमारी शान हैं। हमारी कोशिश है कि नवरात्रि का यह महोत्सव पंचकूला में श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का यादगार उत्सव बने।”

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अरावली इंटरनेशनल स्कूल, डीएलएफ वैली में मूल्य शिक्षा सत्र का आयोजन

    पंचकूला, (दिव्या राणा): सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला ने अरावली इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से मूल्य शिक्षा पर एक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुश्री वीना…

    महिलाओं की डिजिटल रामलीला का भूमि पूजन संपन्न 11 अक्टूबर से होगा मंचन – सी एम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

    जीरकपुर (दिव्या राणा) : दिव्यविस्ता ‘जड़ों से जुड़ो’ की ओर से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व की प्रथम डिजिटल महिला रामलीला के आयोजन की विधिवत शुरुआत 9 अक्टूबर को भूमि पूजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *