वंडरकिड प्रतियोगिता में पंचकूला के बच्चों ने मारी बाजी

पंचकूला (दिव्या राणा) : अमरावती एन्क्लेव में 16वीं नेशनल बीओबी वंडरकिड प्रतियोगिता-2026 के अवॉर्ड समारोह में पंचकूला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अमरावती टॉडलर्स और भवन विद्यालय पंचकूला के विद्यार्थियों ने शीर्ष सम्मान हासिल किए। अमरावती टॉडलर्स के यूकेजी छात्र अथर्व शर्मा और भवन विद्यालय पंचकूला की कक्षा एक के छात्र समर्थ अग्रवाल को नेशनल वंडरकिड ट्रॉफी के साथ 2500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में कक्षा के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग की गई। 3307 केजी विद्यार्थियों में अथर्व शर्मा ने ऑल इंडिया आठवीं रैंक हासिल की, जबकि 5193 कक्षा एक के विद्यार्थियों में समर्थ अग्रवाल 21वें स्थान पर रहे। सॉपिन्स स्कूल पंचकूला के कक्षा सात के छात्र आदित्य सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन किया। 3582 प्रतिभागियों में 49वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल करने पर उन्हें नेशनल टॉपर ट्रॉफी और 1500 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। 94 गोल्ड और 53 सिल्वर मेडल जीतकर बनी ओवरऑल चैंपियन स्कोर मोर एबेकस एकेडमी’ के बैनर तले प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों ने कुल 94 गोल्ड और 53 सिल्वर मेडल हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर एकेडमी को ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई। अमरावती विद्यालय ने अकेले 38 गोल्ड और 32 सिल्वर मेडल जीतकर किसी भी स्कूल की तुलना में सर्वाधिक पदक हासिल किए। स्कोर मोर एबेकस एकेडमी की डायरेक्टर संगीता चंदगोठिया ने बताया कि बीओबी वंडरकिड एक वार्षिक राष्ट्रीय स्तर की इंटर-स्कूल प्रतियोगिता है। इस वर्ष प्रतियोगिता 9 अगस्त को आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के 1200 से अधिक स्कूलों के करीब 62,500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों के विद्यार्थी शामिल हुए। 45 मिनट में परखी गई बच्चों की प्रतिभा प्रतियोगिता में एलकेजी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 45 मिनट के परीक्षा सत्र में बच्चों की लॉजिकल एबिलिटी, मेंटल मैथ्स, सामान्य ज्ञान और स्पीड हैंडराइटिंग की क्षमता परखी गई। पंचकूला क्षेत्र से भवन, अरावली, यूनिसन, सॉपिन्स, गुरुकुल, रूट्स और लिटिल फ्लावर समेत कई प्रमुख स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इसमें बच्चों के साथ उनके माता-पिता ने भी ‘वंडरपेरेंट’ श्रेणी में हिस्सा लिया। इस श्रेणी में रितु खर्ब और महेश भानुशाली विजेता रहे। हरियाणा क्षेत्र में अमरावती विद्यालय को प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला स्कूल बताया गया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अरावली इंटरनेशनल स्कूल, डीएलएफ वैली में मूल्य शिक्षा सत्र का आयोजन

    पंचकूला, (दिव्या राणा): सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला ने अरावली इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से मूल्य शिक्षा पर एक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुश्री वीना…

    महिलाओं की डिजिटल रामलीला का भूमि पूजन संपन्न 11 अक्टूबर से होगा मंचन – सी एम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

    जीरकपुर (दिव्या राणा) : दिव्यविस्ता ‘जड़ों से जुड़ो’ की ओर से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व की प्रथम डिजिटल महिला रामलीला के आयोजन की विधिवत शुरुआत 9 अक्टूबर को भूमि पूजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *