यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, मोहित कुमार बने अध्यक्ष

गुरुग्राम/सूरज रोहिल्ला। यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन ने अपने पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर वर्ष 2026–27 के लिए नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रशासनिक टीम की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी में मोहित कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संस्था के इतिहास में पहली बार किसी पुरुष को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, इस बार कार्यकारिणी के गठन में पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाते हुए स्वयंसेवकों से सभी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए।फाउंडेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के तहत सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए। दो चरणों की स्क्रीनिंग एवं साक्षात्कार के बाद विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर सामाजिक कार्य कर रहे स्वयंसेवकों को सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व में अपनी भूमिका निभाने का अवसर देना है, ताकि संगठनात्मक जिम्मेदारियों में प्रतिभा, अनुभव और सामाजिक योगदान को प्राथमिकता मिल सके।पांच वर्षों तक महिलाओं के लिए आरक्षित रहा अध्यक्ष पदफाउंडेशन की स्थापना के समय शुरुआती पांच वर्षों तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखने का निर्णय लिया गया था। इसका उद्देश्य महिला नेतृत्व एवं सशक्तीकरण को बढ़ावा देना था। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद नई कार्यकारिणी में मोहित कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह बदलाव संस्था की नेतृत्व व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारीघोषित कार्यकारिणी के अनुसार, आशी पाठक एवं नेहा कुमारी को उपाध्यक्ष, खुशी बिश्नोई को सचिव तथा हर्ष बुरा एवं गुनजन को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। एडवोकेट अनुराधा यादव विधिक सलाहकार होंगी।अंजू सोलरा, रिंकू चौधरी, पलक सिंह, मोना सैनी एवं सबा बेग को कार्यक्रम एवं जनसंपर्क समन्वयक बनाया गया है। चिराग एवं आशुतोष श्रीवास्तव मीडिया संयोजक तथा वंशज प्रधान मीडिया सलाहकार की जिम्मेदारी संभालेंगे। जगत सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक समन्वयक नियुक्त किया गया है। रुपेश कुत्तारमारे, आकाश प्रजापति, भविष्या, कार्तिक शर्मा एवं रिया ठाकुर कार्यकारिणी सदस्य होंगे। प्रशासनिक टीम में एडवोकेट नाहर सिंह चौहान एवं प्रियंका भारद्वाज को उप निदेशक नियुक्त किया गया है।जमीनी स्वयंसेवकों को नेतृत्व देना प्राथमिकता : योगेश चौधरीफाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित योगेश चौधरी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को केवल सामाजिक गतिविधियों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें निर्णय लेने और नेतृत्व करने के अवसर प्रदान करना भी है। पहली बार सभी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर चयन प्रक्रिया अपनाना इसी सोच का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय मंच मिलने से संगठन को नए विचार, ऊर्जा और अनुभव का लाभ मिलेगा।नई टीम से सामाजिक अभियानों को मिलेगी गति : अमित भारद्वाजफाउंडेशन के सह-संस्थापक एवं निदेशक अमित भारद्वाज ने कहा कि किसी भी संस्था की मजबूती उसकी टीम, कार्यशैली और समाज के प्रति प्रतिबद्धता से तय होती है। नई चयन प्रक्रिया स्वयंसेवकों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी सामूहिक प्रयास, जवाबदेही और समर्पण के साथ संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएगी।फाउंडेशन का ध्येय ‘Transforming Society through the Power of Youth’ यानी युवाओं की शक्ति से समाज में परिवर्तन लाना है। संस्था नशामुक्त भारत, शिक्षा, समान अवसर और युवा नेतृत्व विकास के क्षेत्रों में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था की भावी दृष्टि वर्ष 2047 तक नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने तथा प्रत्येक युवा को समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी का अवसर उपलब्ध कराने की है। नई कार्यकारिणी से इन उद्देश्यों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने की अपेक्षा है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अयोध्या कैंट में मां पाटेश्वरी की महिमा का गुणगान, महाष्टमी पर शक्ति और भक्ति का संदेश

    पांचवा आयाम( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या अध्यक्ष रामयश यादव बोले—मां दुर्गा की आराधना अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और नारी सम्मान की देती है प्रेरणाअयोध्या कैंट। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी…

    मेयर श्यामलाल बंसल ने मिठाई खिलाकर मंदिर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

    पंचकूला के वार्ड नंबर-7 में श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब शहर में नीम करोली बाबा और हनुमान महाराज के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। वार्ड नंबर-7 में नीम करोली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *