अयोध्या कैंट में मां पाटेश्वरी की महिमा का गुणगान, महाष्टमी पर शक्ति और भक्ति का संदेश

पांचवा आयाम( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या अध्यक्ष रामयश यादव बोले—मां दुर्गा की आराधना अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और नारी सम्मान की देती है प्रेरणाअयोध्या कैंट। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर अयोध्या कैंट स्थित श्री आदिशक्ति मां पाटेश्वरी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। मां के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि, शांति और परिवार के कल्याण की कामना की। इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिली।मंदिर के अध्यक्ष रामयश यादव ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महिषासुर के अत्याचारों से जब देवता और ऋषि-मुनि त्रस्त हो गए, तब देवशक्तियों के तेज से मां दुर्गा का दिव्य स्वरूप प्रकट हुआ। सिंह पर सवार होकर मां ने महिषासुर से भीषण युद्ध किया और उसका वध कर अधर्म का अंत किया। यह गाथा संदेश देती है कि अहंकार और अत्याचार चाहे कितने ही शक्तिशाली क्यों न हों, सत्य और धर्म की शक्ति के सामने अंततः उनका पराभव होता है।अध्यक्ष रामयश यादव ने कहा कि महाष्टमी केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, साहस, करुणा और नारी सम्मान का संकल्प लेने का अवसर भी है। मां दुर्गा की आराधना समाज को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, बेटियों का सम्मान करने और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन कन्या पूजन की परंपरा भी निभाई जाती है। बालिकाओं को देवी स्वरूप मानकर उनका सम्मान करना नारी शक्ति के प्रति श्रद्धा और सामाजिक सम्मान का प्रतीक है।मंदिर के प्रबंधक अभिजातबिसेन और उपाध्यक्ष रमेश पांडेय योगेंद्र सिंह बिसेन कोषाध्यक्ष अजय पांडे प्रशासनिक अधिकारीने सभी ने संयुक्त रूप से बताया महाष्टमी के आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए मां दुर्गा की आराधना को शांति, सद्भाव और जनकल्याण की प्रेरणा बताया।महाष्टमी का पावन संदेश है कि शक्ति का उद्देश्य संरक्षण, भक्ति का उद्देश्य सदाचार और धर्म का उद्देश्य मानवता की रक्षा है। मां पाटेश्वरी के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए भक्तों ने समाज में सुख-शांति, सद्भाव और समृद्धि की कामना की।
जय मां पाटेश्वरी! जय माता दी!

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    मेयर श्यामलाल बंसल ने मिठाई खिलाकर मंदिर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

    पंचकूला के वार्ड नंबर-7 में श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब शहर में नीम करोली बाबा और हनुमान महाराज के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। वार्ड नंबर-7 में नीम करोली…

    सेक्टर 46 में होगा भव्य दशहरा आयोजन, 106 फुट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़,सनातन धर्म दशहरा कमेटी, सेक्टर-46, चंडीगढ़ की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व धूमधाम और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *