“”विजयदशमी पर सिंदूर उत्सव के साथ माँ दुर्गा का विसर्जन””सायंकाल रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया

झाकड़ी : (दिव्या राणा) दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में विजयदशमी के दिन सिंदूर उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने माँ दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की।इसके पश्चात भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच माँ दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया। परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर एवं उनकी धर्मपत्नी सहित स्टेशन के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने विसर्जन कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने माँ दुर्गा से स्टेशन की निरंतर प्रगति, समृद्धि तथा सभी के सुख-कल्याण का आशीर्वाद प्राप्त किया
सायंकाल परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर ने रावण दहन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों, मर्यादा एवं सत्य के मार्ग पर चलने की सीख दी तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    दशहरे के उपलक्ष्य में श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए आठ विशाल भंडारे

    पंचकुला: (राजकुमार) बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता पावन पर्व दशहरा पंचकूला में धूमधाम से मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में अच्छाई को जन जन के मन जागृत करने वाले…

    दशहरे के उपलक्ष्य में श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए आठ विशाल भंडारे

    पंचकुला: (राजकुमार) बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता पावन पर्व दशहरा पंचकूला में धूमधाम से मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में अच्छाई को जन जन के मन जागृत करने वाले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *