पंचकूला में रिश्वतखोर CGST सुपरिंटेंडेंट के घर CBI का छापा…

पंचकूला (दिव्या राणा):में रिश्वत के मामले में गिरफ्तार CGST सुपरिंटेंडेंट के घर से CBI ने करीब 1.86 करोड़ रुपये की नकदी और कीमती सामान बरामद किया है।आरोपी सुपरिंटेंडेंट को CBI ने 19 नवंबर को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।CBI के मुताबिक, आरोपी CGST सुपरिंटेंडेंट पर एक निजी फर्म के GST मामले में अनुचित लाभ देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।शिकायत के आधार पर CBI ने 19 नवंबर को पंचकूला में ट्रैप लगाकर आरोपी को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।इसके बाद 20 नवंबर को आरोपी के आवास पर तलाशी के दौरान 24.29 लाख रुपये भारतीय मुद्रा, करीब 15.65 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद हुई।इसके अलावा सोने के आभूषण, सोने की ईंटें (Gold Bullion) और चांदी भी मिली, जिनकी कीमत करीब 1.46 करोड़ रुपये आंकी गई है।बरामदगी का कुल मूल्य करीब 1.86 करोड़ रुपये बताया गया है।तलाशी के दौरान छह बैंक खातों, निवेश पोर्टफोलियो, जीवन बीमा पॉलिसी और कई अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं।आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के वाहन तथा वित्तीय लेनदेन से संबंधित दस्तावेज भी CBI के हाथ लगे हैं।CBI अब बरामद दस्तावेजों की जांच कर आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों की संपत्ति, निवेश और वित्तीय लेनदेन का पता लगा रही है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कुरुक्षेत्र में CM नायब सैनी और स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव कवरेज का किया विमोचन

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवम गीता मनीषी सवामी ज्ञाना नंद जी महाराज ने आगामी 5 दिसंबर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अथक प्रयासों से पहली बार…

    बालिका से कथित दुष्कर्म के मामले में आयोग ने लिया संज्ञान, अध्यक्ष ने फतेहाबाद जाकर बालिका से की मुलाकात

    हरियाणा राज्य महिला आयोग ने एक बालिका के साथ कथित दुष्कर्म के गंभीर मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष ने फतेहाबाद जाकर बालिका से मुलाकात की। उन्होंने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *