हिसार में दर्दनाक सड़क हादसा: शोक जताने जा रहे दो सगे किसान भाइयों की मौत, कार छोड़कर ऑटो से फरार हुए आरोपी

चौधरीवास के पास पनिहार चौक पर बुधवार सुबह नलवा गांव निवासी दो किसान भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भिजवाए गए हैं। पुलिस मृतकों के स्वजनों के बयान पर कार्रवाई करने में जुटी है। नलवा निवासी राजपाल (68) और उनके भाई जिलेसिंह (56) सुबह साढ़े दस बजे बाइक पर सवार होकर शोक जताने रावलवास कलां जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक हिसार से खाटूश्याम जा रही कार की चपेट में आ गई। जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतकों के तीसरे भाई सुरेश ने पुलिस को बयान दिया है कि दोनों भाई खेती करते थे। बुधवार की सुबह वे रावलवास कलां गांव जा रहे थे। पनिहार चौक पर हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार को एक युवती चला रही थी। उसके साथ उसके स्वजन भी सवार थे। आमने-सामने की टक्कर होने के बाद युवती अपने परिजनों के साथ ऑटोरिक्शा में बैठकर हिसार लौट गई। पुलिस बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में है।



⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनने का…

    श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

    चंडीगढ़/श्री मुक्तसर साहिब (तानिया रोहिल्ला):पंजाब सरकार द्वारा किसानों के कल्याण और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब की कैबिनेट मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *