पहाड़ों पर हाहाकार: नैनीताल-मसूरी में उमड़ा ‘मैदान’, हिमाचल में भी भीषण ट्रैफिक जाम छुड़ा रहा पर्यटकों के पसीने

नई दिल्ली। उत्तर भारत में आसमान से बरस रही आग से राहत पाने के लिए सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। उत्तराखंड के पर्यटन स्थल पर्यटकों से पैक हैं।

मैदानी क्षेत्रों से मसूरी, नैनीताल, धनौल्टी, चकराता, रानीखेत, टिहरी, औली में समान्य दिनों की तुलना में अधिक पर्यटक उमड़ रहे हैं। ऐसे में ट्रैफिक जाम पहाड़ों में पर्यटकों का पसीना छुड़ा रहा है।

मसूरी और नैनीताल में लग रहा जाम

मसूरी और नैनीताल में लग रहे जाम से पर्यटकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि भीड़ बढ़ने पर दोनों पर्यटन स्थलों से शटल सेवा की व्यवस्था भी की गई है। मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती तपिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों का ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन परवान चढ़ चुका है।

बुधवार को नैनीताल में ही करीब सात हजार से अधिक सैलानियों के पहुंचने का अनुमान है। वीकेंड न होने से यद्यपि मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रही, लेकिन शहर में माल रोड सहित आंतरिक सड़कों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।
पार्किंग स्थलों के अभाव के कारण समस्या बढ़ी। मस्जिद चौराहा, चिड़ियाघर रोड, मेट्रोपोल रोड में कई बार जाम लगा। हल्द्वानी, कालाढूंगी और भवाली मार्ग पर यातायात रेंगता नजर आया।

नौका विहार करने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा

नौका विहार करने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पीआरओ रुचिर साह के अनुसार कैंची धाम के प्रति बढ़ती आस्था की वजह से इस बार गुजरात का पर्यटक अधिक आ रहा है।

मसूरी में भी बुधवार को होटल, गेस्ट हाउस पैक रहे

मसूरी में भी बुधवार को होटल, गेस्ट हाउस पैक रहे। कंपनी गार्डन व कैम्पटी फाल में दिनभर पर्यटकों का तांता लगा रहा। मसूरी माल रोड में पर्यटक वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रही। मसूरी-धनौल्टी मार्ग पर बुधवार को कई बार जाम की स्थिति आई। टिहरी झील भी पर्यटकों से गुलजार है।

शिमला, मनाली में भी सैलानी जाम से परेशान

उधर शिमला संवाददाता के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में काफी पर्यटकों पहुंच रहे है। शिमला और मनाली में पर्यटक जाम से परेशान हैं।

रोहतांग दर्रे पर माइनस तापमान में पयर्टक बर्फ में मस्ती कर रहे हैं, लेकिन वहां तक पहुंचने में कई स्थानों पर जाम पसीना निकाल रहा है। 1200 पर्यटक वाहनों को ही रोहतांग जाने की अनुमति है। सुबह जब एक साथ इतने वाहन रोहतांग का रुख करते हैं तो जाम लग जाता है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आयुष, खेल एवं शिक्षा विभाग द्वारा ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योग आसन प्रतियोगिता का आयोजन

    पंचकूला, 9 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री सुश्री आरती सिंह राव एवं महानिदेशक आयुष विभाग श्री संजीव वर्मा के निर्देशानुसार 21 जून…

    मुख्यमंत्री ने पंचकूला में राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह में विभिन्न योजनाओं के तहत 2,697 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की

    पंचकूला , 9 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ग्रामीणों को बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया है कि जो परिवार गांव की शामलात भूमि पर पिछले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *