राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय (आरआईएमसी) प्रवेश परीक्षा पंचकूला में निष्पक्ष, सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न

पंचकूला जनवरी 2027 से प्रारंभ होने वाले सत्र के लिए राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय (आरआईएमसी), देहरादून की प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-14, पंचकूला में निष्पक्ष, सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से किया गया। इस परीक्षा में हरियाणा राज्य के 221 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग, हरियाणा के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय, देहरादून की स्थापना वर्ष 1922 में की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय बालकों एवं बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वे भारतीय सशस्त्र बलों में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए तैयार हो सकें।

प्रवक्ता ने बताया कि स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय, देहरादून नेतृत्व विकास का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है  जहां राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं स्थापित हुई है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय, देहरादून में 11 से 18 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बालक एवं बालिकाओं को सार्वजनिक विद्यालय स्तर की शिक्षा प्रदान की जाती है। इनका चयन विशेष रूप से अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाता है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *