ग्रामीण सुरक्षा को मिलेगा नया संबल, भोपा डुहिया में स्थापित होगी नई पुलिस चौकी–एसएसपी

अयोध्या

कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर थाना हैदरगंज क्षेत्र के अंतर्गत अस्थायी नवीन पुलिस चौकी भोपा डुहिया स्थापित किए जाने का आदेश जारी किया गया है। यह पहल ग्रामीण अंचलों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
नई चौकी के अंतर्गत संवरधीर, अरियासी, रामपुर प्रताप, भोपा डुहिया, पचगवां, रखौना, पूरे मनोहर, सराय गौतम, बबुरा, नगईपुर, बेलारामबाग एवं उमरनी सहित अनेक गांव शामिल किए गए हैं। चौकी की स्थापना से क्षेत्रवासियों को पुलिस सहायता के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी तथा शिकायतों एवं सुरक्षा संबंधी समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव हो सकेगा।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि नई चौकी के संचालन से अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपात परिस्थितियों में शीघ्र पुलिस प्रतिक्रिया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की प्रभावी मौजूदगी सुनिश्चित होगी। साथ ही पुलिस और जनता के बीच संवाद एवं विश्वास को भी नई मजबूती मिलेगी।
स्थानीय ग्रामीणों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की सुरक्षा, सुविधा और जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका कहना है कि नई पुलिस चौकी स्थापित होने से लोगों को तत्काल सहायता मिलेगी और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    एक पेड़ माँ के नाम’ बना जनसंकल्प: परिवहन विभाग अयोध्या ने वृहद वृक्षारोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश”

    अयोध्या (जसबीर/सच कीरत सिंह) पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और मातृ सम्मान के भाव को प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से परिवहन विभाग अयोध्या द्वारा रविवार को “एक…

    एक पेड़ माँ के नाम’ बना जनसंकल्प: परिवहन विभाग अयोध्या ने वृहद वृक्षारोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश”

    आयोध्या (जसबीर /सच कीरत सिंह ):पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और मातृ सम्मान के भाव को प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से परिवहन विभाग अयोध्या द्वारा रविवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *