अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 21 बोतल अवैध शराब बरामद

पानीपत, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत रविवार को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम ने हरि नगर कॉलोनी में गली में अवैध शराब बेच रहे युवक को काबू किया। आरोपी के पास से 21 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की एक टीम रविवार शाम को गश्त के दौरान कच्ची काबड़ी फाटक पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की हरि नगर कॉलोनी में गली में एक युवक प्लास्टिक कट्टे पर अवैध शराब रखकर बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर शराब बेच रहे युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अमित पुत्र राजकुमार निवासी हरि नगर के रूप में बताई। मौके पर आरोपी के पास से 9 बोतल, 5 अध्धे व 41 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद की। पुलिस ने बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    शिक्षक हितों की लड़ाई को सपा ने दी धार, जय सिंह यादव बोले—शिक्षकों के अधिकारों की आवाज बनेगी पार्टी

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। 23 अक्टूबर को प्रस्तावित मतदान…

    खाकी से कक्षा तक पहचान, बागेश्वर धाम में सम्मानित होंगे रणजीत यादव

    पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या 21 अक्टूबर को भारतीय सनातनी युवा शक्ति कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे शामिल अयोध्या। वर्दी में कर्तव्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *