स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बढ़ावा । बिट्टू सरपंच खंडोडा

खोल । हरियाणा में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग और मेदांता फाउंडेशन के बीच हुए समझौते को अटेली क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस समझौते के तहत अटेली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को 50 बिस्तरों वाले उप-मंडल अस्पताल में अपग्रेड किया जाएगा।

प्रबुद्ध समाजसेवी डीएन राव ( बिट्टू सरपंच) ने इस महत्वपूर्ण पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अटेली क्षेत्र लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहा था और अब यह सपना साकार होता दिखाई दे रहा है।

इस परियोजना के तहत क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को बड़ा लाभ मिलेगा। अब लोगों को उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *