परिवहन मंत्री से बातचीत में रोड़वेज कर्मचारियों की अनेक मांगों पर सहमति

चंडीगढ़ ( दिया रघुवंशी ):हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ( संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) राज्य वार्तालाप कमेटी की मीटिंग चंडीगढ़ सचिवालय में परिवहन मंत्री अनिल विज एवं उच्च अधिकारियों के साथ सौहार्द पूर्ण वातावरण में वार्ता हुई वार्ता में यूनियन की वार्तालाप कमेटी सदस्य राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद ,महासचिव सुमेर सिवाच,कोषाध्यक्ष सुशील इक्कीस , वरिष्ठ उपप्रधान शिवकुमार श्योराण,उपमहासचिव पवन शर्मा, राज्य उप प्रधान जयकुंवार दहिया एवं यूनियन के मुख्य सलाहकार रमेश श्योकंद सम्मिलित रहे। यूनियन द्वारा दिए गए 34 सुत्रीय मांग पत्र पर मीटिंग संपन्न हुई।मीटिंग में परिवहन मंत्री द्वारा कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देने परिचालक निरीक्षक उप निरीक्षक चालक एवं लिपिक के वेतन विसंगति बारे फाइनेंस डिपार्टमेंट को संशोधन करके विचार करने पर सहमती जताई गई, कर्मचारियों का 10 साल का रुका हुआ बोनस जो पहले दिया जाता था आदेशों को अध्ययन करने के पश्चात दोबारा से बोनस देने की नीति बनाने पर सहमति जताई गई, कर्मशाला में खाली पड़े पदों पर शीघ्र ही कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया जारी करने पर भी सहमति बनी, एच आर ई सी में जो 125 बसाों के चेसिस आए हैं तूरंत प्रभाव से बॉडी निर्माण का कार्य आरंभ करने एवं एच आर ई सी के कर्मचारियों को रोडवेज विभाग के कर्मचारियों की तर्ज़ पर सभी लाभ दिये जाने पर सहमति बनी, आने वाले समय में हरियाणा राज्य परिवहन के बेड़े में सरकारी बसें बढ़ाने पर भी सहमति बनी, प्रत्येक बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनी निर्माण बारे पी डबल्यू डी बी एंड आर विभाग को लिखने के लिए सहमति बनी एवं कुछ डिपो में कर्मचारी आवासीय कॉलोनी निर्माण बारे भी शीघ्र कार्रवाई करने के लिए विचार किया गया, चालक परिचालक का रात्रि ठहराव का भुगतान भी शीघ्र किया जाएगा एवं कर्मचारियों के रात्रि भत्ते में भी बढ़ोतरी करने पर विचार विमर्श किया गया, कर्मचारी छुट्टियां बारे परिवहन मंत्री एवं मुख्य परिवहन सचिव द्वारा विचार विमर्श करके कहा गया कि 5 दिन का सप्ताह या फिर पहले की तरह पूर्ण 33 छुट्टी दी जाएगी, विभाग में सभी खाली पड़े पदों पर पदोन्नति तुरंत प्रभाव से की जाएगी, आदि 34 सूत्रीय मांग पत्र पर शीघ्र ही शीघ्र यूनियन को मिनस जारी करके एक माह के पश्चात परिवहन मंत्री एवं आला अधिकारियों के बीच वार्तालाप कमेटी की दोबारा से मीटिंग करने पर सहमति जताई गई , कर्मशाला मैं लगे 52 हैल्पर कच्चे कर्मचारी बारे जो पार्ट टाइम 2 के हैं शीघ्र ही नियमितीकरण की पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाएगा , 2016 में लगे चालकों बारे भी जो उच्चतम न्यायालय का निर्णय है उसका अध्ययन करते हुए पक्का किया जाएगा,

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *