योग के रंग में रंगे युवा, फोटोग्राफी और स्लोगन प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

पंचकूला ( दिया रघुवंशी ):पंचकूला, 18 जून : राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की ओर से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन अंतर कॉलेज योगासन फोटोग्राफी और स्लोगन-कैप्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। योगासन की आकर्षक तस्वीरों और प्रेरक स्लोगनों के जरिए विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा एवं डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में युवाओं को योग के साथ जोड़कर योग के महत्व को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आकांक्षा राणा और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गरिमा गुप्ता की देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।योगासन फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सरस्वती आयुर्वेद अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज मोहाली की छात्रा अंशिका ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि दूसरे स्थान पर एनआईए पंचकूला का छात्र आयुष यादव रहा। योगासन फोटोग्राफी के निर्णायक मंडल में डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व, क्रिया शारीर विभाग से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनूप एम, द्रव्यगुण विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीष पमनानी और स्वस्थवृत विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूजा हसन जी शामिल रहीं, जिन्होंने बेस्ट फोटोग्राफी का चयन किया।स्लोगन और कैप्शन लेखन में एनआईए के प्रफुल्ल शर्मा ने बाजी मारी, जबकि निधि दूसरे स्थान पर ही। स्लोगन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के तौर रचना शारीर विभाग से प्रोफेसर प्रह्लाद रघु, काय चिकित्सा विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गौरव कुमार, संहिता एवं सिद्धांत विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. धवल जी मकवाना और रोगनिदान विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अश्वति पी शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के स्लोगन और कैप्शन में से बेहतरीन स्लोगन का चयन किया।प्रतियोगिता की समन्वयक डॉ. आकांक्षा राणा और डॉ. गरिमा गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक फोटोग्राफ प्रस्तुत किए, वहीं स्लोगन एवं कैप्शन श्रेणी में योग के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और जीवनशैली को प्रभावित करने वाले सकारात्मक प्रभावों को प्रभावशाली शब्दों में व्यक्त किया। संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, योगाभ्यास सत्र और प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इन गतिविधियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक योग के लाभ पहुंचाना है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *