दिल्ली से कोकीन लाकर ट्राईसिटी में करता था सप्लाई, एक्सयूवी-500 समेत गिरफ्तार, 12 साल से नशा तस्करी में था लिप्त, ऑपरेशन मैदान 2.0 में पकड़ा गया

पंचकूला (नेहा पांडेय ):पंचकूला- जिले में नशे के कारोबार पर प्रहार करते हुए पंचकूला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन मैदान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो लंबे समय से ट्राईसिटी क्षेत्र में नशीले पदार्थ की सप्लाई कर रहा था और पुलिस कार्रवाई से बच निकलने में सफल रहता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 43 ग्राम कोकीन बरामद की है जिसकी बाजार में करीब 4 लाख 35 हजार की कीमत आंकी जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार 17 जून को एंटी नारकोटिक सेल पंचकूला की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अंचित छाबड़ा उर्फ चिन्टु निवासी पीर मुच्छला, पंजाब एक्सयूवी-500 गाड़ी में नशीले पदार्थ की सप्लाई करता है तथा सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क के आसपास सक्रिय रहता है।एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने इन्चार्ज सौरव रावत की अगुवाई में योजनाबद्ध तरीके से सेक्टर-26 हर्बल पार्क के आसपास निगरानी एवं घेराबंदी की। शाम करीब 4:50 बजे संदिग्ध एक्सयूवी-500 से वाहन मौके पर पहुंचा जिसे पुलिस टीम ने रोककर चालक को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की लोअर की जेब से 43 ग्राम कोकीन पाया गया। आरोपी से एक मोबाइल फोन, नकदी तथा इस्तेमाल की जा रही एक्सयूवी-500 गाड़ी भी कब्जे में ली गई।डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार आरोपी दिल्ली से कोकीन लेकर आया था और यह पूरी सप्लाई चेन कुछ अन्य व्यक्तियों के माध्यम से संचालित हो रही थी। इस खुलासे के आधार पर पुलिस अब पूरे ड्रग नेटवर्क, सप्लाई चैन, आर्थिक लेन-देन और अन्य संभावित आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला पुलिस जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और किसी भी स्तर पर नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से अपील की कि नशे से जुड़े किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज को इस खतरे से सुरक्षित रखा जा सके।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *