पीएचसी बरवाला में योग सत्र का आयोजन, लगभग 100 प्रतिभागियों ने लिया भाग

पंचकूला (नेहा पांडेय ):अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बरवाला में योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं आमजन को योग के महत्व तथा इसके नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के प्रति जागरूक करना था।योग प्रशिक्षक साहिल एवं अंकिता के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया गया। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से तनाव कम होता है, शारीरिक क्षमता बढ़ती है तथा अनेक बीमारियों से बचाव में सहायता मिलती है।इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि श्री संदीप राणा ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए सभी नागरिकों से नियमित योग करने का आह्वान किया। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. हर्ष कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं नागरिकों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।हेल्थ इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि योग के साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता एवं आसपास की सफाई का विशेष ध्यान रखना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और नियमित योगाभ्यास मिलकर स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में डॉ. नेहा (डेंटल सर्जन), डॉ. शिवानी, हेल्थ इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह,मामराज पंच ,,एलएचवी सरोज बाला, अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों सहित लगभग 100 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया तथा नियमित रूप से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के आह्वान के साथ किया गया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *