उपायुक्त ने कालका के गांव धतोगड़ा स्थित नशा मुक्ति परामर्श व पुर्नवास केंद्र का किया औचक निरीक्षण

पंचकूला (नेहा पांडेय ):पंचकूला,- उपायुक्त सतपाल शर्मा ने कालका के गांव धतोगड़ा स्थित नशा मुक्ति परामर्श व पुर्नवास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत की और नशे से दूर रहने की अपील भी की।उपायुक्त ने केंद्र में उपचाराधीन कई रोगियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। उन्होंने उनके रहने की स्थिति, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, दैनिक दिनचर्या और उनके प्रवास के दौरान आने वाली किसी भी कठिनाई के बारे में पूछताछ की। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि केंद्र में देखभाल और सहायता के उचित मानकों पर यह नशा मुक्ति परामर्श व पुर्नवास केंद्र कार्य कर रहा है और सही ढंग से रोगियों को नशे से दूर रखने पर कार्य किया जा रहा है। इसके उपरांत उन्होंने नशा मुक्ति परिसर के सामान्य रखरखाव की समीक्षा व परिसर के हर हिस्से को बारीकी से जांचा।उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में उपस्थित रोगियों के रजिस्टर की जांच की। इनमें रोगी रिकॉर्ड और दैनिक गतिविधियों से संबंधित रजिस्टर भी शामिल थे। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक को निर्देश दिए जो भी नशे छोड़ने के लिए इलाज करवाने को आए उसकी सही ढंग से पुलिस वैरिफिकेशन भी सुनिश्चित की जाए और रोगी अपने माता पिता या संरक्षक की मौजूदगी में नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल किए जाए।
उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में तैनात गार्डों की उपस्थिति की जाँच करके सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का निरीक्षण किया। उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना या रोगियों की अनधिकृत आवाजाही को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और उचित सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर बल दिया। नशा मुक्ति केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार संचालित हों और उपचार प्राप्त करने वाले रोगियों को सरकार द्वारा तय किए गए पैरामीटर के अनुसार सुविधाएं व दवाईयां उपलब्ध हो।पायुक्त सतपाल शर्मा ने निरीक्षण के बाद बताया कि कृष्णा फाउंडेशन नशा मुक्ति परामर्श व पुर्नवास केंद्र में चैकिंग के दौरान सरकार द्वारा तय किए गए सभी पैरामीटर ठीक पाए गए है। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक जिले मे ंचल रहे किसी भी नशा मुक्ति केंद्र में गलत गतिविधियों की शिकायत जिला प्रशासन को कर सकता है। यदि कोई व्यर्थ में या आपसी रंजीश के चलते किसी भी नशा मुक्ति केंद्र या अन्य संस्था की शिकायत करता है तो उक्त शिकायतकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाही अमल मे ंलाई जाएगी। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, डिप्टी सीएमओ डाॅ संदीप जैन, साइकैट्रिक्ट डाॅ लिजू सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *