विश्वास, संवेदना और रिश्तों के बदलते अर्थों पर एक चिंतन)

हाल ही में फिर एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने हर किसी के मन को भीतर तक झकझोर दिया। एक युवती ने अपने होने वाले पति को अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया।पूरा देश हतप्रभ हैं, समाचार पढ़ते समय मन में एक ही प्रश्न उठा—आख़िर रिश्तों में ऐसा क्या बदल गया है कि विश्वास और जीवन दोनों इतने सस्ते हो गए?रिश्ते कभी केवल साथ रहने का नाम नहीं थे। वे विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी की नींव पर खड़े होते थे।और प्रेम का अर्थ केवल किसी को पाना नहीं, बल्कि उसकी भावनाओं का सम्मान करना भी था। यदि किसी संबंध में साथ चलना संभव न हो, तो सच बोलकर अलग हुआ जा सकता है। लेकिन छल, धोखे और हिंसा का रास्ता किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता।सबसे दुखद बात यह है कि ऐसे अपराध किसी अजनबी के साथ नहीं, बल्कि उसी व्यक्ति के साथ होते हैं जिसने भरोसा किया था, जिसने अपने भविष्य के सपने उस रिश्ते से जोड़ रखे थे। विश्वासघात केवल एक व्यक्ति को नहीं तोड़ता, वह समाज के उस भरोसे को भी घायल करता है जिसके सहारे रिश्ते जीवित रहते हैं।लेकिन इस पूरी त्रासदी का एक और पक्ष है, जो अक्सर हमारी चर्चा से छूट जाता है—वे माता-पिता।
वे माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चे को जन्म दिया, उसे अपने त्याग, परिश्रम और प्रेम से बड़ा किया। उसकी हर सफलता में अपनी खुशी देखी, उसकी हर तकलीफ में खुद को तपा लिया। वर्षों तक उसके भविष्य के सपने संजोए और उसके जीवन को बेहतर बनाने के लिए न जाने कितने समझौते किए।फिर एक दिन किसी के स्वार्थ, किसी झूठे प्रेम या किसी क्षणिक आकर्षण के कारण उनका वही बच्चा उनसे हमेशा के लिए छिन जाता है।उस क्षण केवल एक जीवन समाप्त नहीं होता। एक माँ की उम्मीदें टूटती हैं, एक पिता का सहारा बिखरता है और एक परिवार का संसार उजड़ जाता है। जिस बच्चे के लिए कभी उन्होंने रात-रात भर जागकर प्रार्थनाएँ की थीं, उसी की तस्वीर के सामने दीप जलाना पड़ जाए, तो उससे बड़ी त्रासदी शायद कोई नहीं।कानून अपराधियों को सजा दे सकता है, लेकिन किसी माँ की सूनी आँखों में फिर से वही चमक नहीं लौटा सकता। कोई न्याय उस पिता के भीतर बने उस खालीपन को नहीं भर सकता, जो अपने जवान बेटे या बेटी को खो देने के बाद जीवन भर उसके साथ चलता है।यह लेख किसी एक घटना की चर्चा भर नहीं है। यह उस बदलती मानसिकता पर प्रश्न है, जहाँ आकर्षण को प्रेम समझ लिया जाता है, इच्छाओं को अधिकार और स्वार्थ को स्वतंत्रता। रिश्ते तभी तक सुंदर हैं, जब तक उनमें संवेदना, सत्य और सम्मान जीवित हैं।
रिश्ते टूट सकते हैं, विचार बदल सकते हैं, जीवन की राहें अलग हो सकती हैं। लेकिन किसी की जिंदगी छीन लेने का अधिकार किसी को नहीं है।रिश्ते टूटने की पीड़ा जितनी बड़ी नहीं होती, उससे कहीं बड़ी पीड़ा तब होती है जब किसी माँ-बाप का जीवन भर का संजोया हुआ संसार किसी के स्वार्थ की भेंट चढ़ जाता है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *