सीएचसी कटरा बाजार में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

गोण्डा – जिले में महिला कल्याण विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटरा बाजार में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डा. अरुण कुमार सिंह ने केक काटकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता फैल रही है। डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर ने कहा कि शासन व निदेशालय के निर्देश पर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर किया जाना है, आज उक्त के क्रम में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा  रहा है ,साथ ही यह भी बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना सरकार की महत्वाकांक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं का उत्थान है। उन्हें शिक्षित बनाकर समाज से जोड़ना है। जेण्डर स्पेशलिस्ट राज कुमार आर्य ने महिलाओं व अन्य लोगों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी देते हुए महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी,साथ ही यह भी बताया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में चलाये जा रहे इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जन्म लेने वाली 11 बच्चियों को हिमालया बेबी किट कपड़ा व तौलिया वितरित किया गया। लोग और समाजकार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं के पम्पलेट भी वितरित किये गये। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार राव, एम0ओ0आई0सी0 डॉ0 इंदु राणा बीसीपीएम धनिक राय, डब्ल्यू आईबी शशिलताआदि मौजूद रही।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    बराड़ा में अवैध पेयजल कनेक्शनों के विरुद्ध विभाग की सख्त कार्रवाई, कई कनेक्शन काटे गए

    अंबाला :(निखिल सोबती)जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बराड़ा में विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान अप मंडल अभियंता सुभाष कागड़ा…

    पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में आज ह्यूमन फाउंडेशन संस्था के मार्गदर्शन में “तत्व बोध” प्रोजेक्ट का शुभारंभ

    अंबाला :(निखिल सोबती)पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में आज ह्यूमन फाउंडेशन संस्था के मार्गदर्शन में “तत्व बोध” प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *