UPTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, उत्तर रेलवे चलाएगा विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

UPTET-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने 2 एवं 3 जुलाई को विभिन्न प्रमुख मार्गों पर विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल रेलगाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे हजारों अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचने में राहत मिलेगी।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए लखनऊ से नई दिल्ली, प्रयागराज संगम तथा वाराणसी से जौनपुर और गया सहित विभिन्न महत्वपूर्ण रूटों पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का संचालन परीक्षा अवधि में यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ के प्रभावी प्रबंधन को ध्यान में रखकर किया गया है।उन्होंने बताया कि रेलवे का उद्देश्य परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध यात्रा उपलब्ध कराना है। सभी विशेष ट्रेनें निर्धारित समयानुसार विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव के साथ संचालित होंगी, जिससे अधिकाधिक परीक्षार्थियों को इसका लाभ मिल सके।समर्थ गुप्ता ने यात्रियों से अपील की कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति NTES ऐप, रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा निकटतम रेलवे स्टेशन से अवश्य सत्यापित कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *