कलाकारों के खाने और दिखाने के दांत अलग-अलग क्यों है? याद रखें सिकंदर भी खाली हाथ गया था।डॉ अर्चिता महाजन

जो चीज तुम खुद नहीं पीते भारतीय बच्चों को क्यों प्रोत्साहित करते हो। चंद पैसों के लिए कितना गिरोगे

डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर मास्टर्स डिग्री इन फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटिशियन होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित और हिमाचल सरकार द्वारा सम्मानित और लेफ्टिनेंट गवर्नर लद्दाख श्री कविंदर गुप्ता जी द्वारा सम्मानित ने बताया कि हमारे देश में विज्ञापनों पर कोई अंकुश नहीं है आप थोड़ा सा परिवर्तन करके नशे वाला गुटका शराब कुछ भी विज्ञापन कर सकते हैं इस देश में जिन कलाकारों को भगवान का दर्जा दिया गया है वही कलाकार चंद पैसों के लिए लोगों को शराब गुटका और अन्य कई तरह के हानिकारक के पदार्थ पीने को प्रोत्साहित करते हैं। समय रैना ने अपने नए शो (इंडियाज गॉट लेटेंट 2) में मज़ाक में आलिया भट्ट से कहा, “अगर चाहो तो ये ड्रिंक पी सकती हो।”आलिया बोलीं, “नहीं, मैं ठीक हूँ। मेरे पास अपनी पानी की बोतल है।”समय ने हँसते हुए कहा, “ओह, तो आप आम लोगों का पानी नहीं पीतीं? ज़रा बताइए, ये अमीर लोगों वाला कौन-सा पानी है?”आलिया ने जवाब दिया कि उनकी बोतल में खास इलेक्ट्रोलाइट्स वाला पानी है, ताकि डर या तनाव की वजह से उन्हें चक्कर न आए।लेकिन दिलचस्प बात यह है कि यही आलिया भट्ट विज्ञापनों में Frooti जैसी शक्करयुक्त ड्रिंक का प्रचार भी करती हैं।एक तरफ़ अपनी सेहत के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स वाला पानी, दूसरी तरफ़ लोगों को हाई-शुगर ड्रिंक बेचने का प्रचार।सोचने वाली बात है, है ना? जो ड्रिंक वो खुद नहीं पी रहे है, पैसों के लिए दिन भर उसी का प्रचार करते रहते है। बॉलीवुड ल्यारी का एक कड़वा सच है ये!!

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *