पिंजौर में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर आयोजित, मानव सेवा का दिया संदेश

पिंजौर, (मैनपाल): संत निरंकारी सत्संग भवन, पिंजौर में रविवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ संत निरंकारी मिशन चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज ओ.पी. निरंकारी ने किया। इस अवसर पर कालका के संयोजक तारा सिंह, पिंजौर शाखा के मुखी जगदीश राम तथा नगर परिषद कालका के अध्यक्ष किशनलाल लांबा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सेवादारों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजकों के अनुसार प्रत्येक वर्ष कालका और पिंजौर शाखाओं द्वारा आयोजित इस शिविर में लगभग 150 से 200 यूनिट रक्त एकत्रित होता है, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होता है।रक्तदान शिविर में चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने रक्त संग्रहण और स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य किया। डॉक्टरों ने रक्तदाताओं का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से रक्त संग्रहित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संत निरंकारी मिशन मानव सेवा को सर्वोच्च सेवा मानता है और रक्तदान उसी सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के प्रेरणादायी संदेश को दोहराते हुए कहा, “रक्त नालियों में नहीं, इंसान की नाड़ियों में बहे”। उन्होंने कहा कि यही संदेश संत निरंकारी मिशन की मानवता, सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है तथा समाज को जीवन बचाने के इस महादान के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *