एचटेट परीक्षा-2025 की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध

चंडीगढ़ , 7 जुलाई -हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 04 व 05 जुलाई, 2026 को संचालित करवाई गई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 लेवल-1 (पीआरटी), लेवल-2 (टीजीटी) व लेवल-3 (पीजीटी) से संबंधित सभी विषयों की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर 06 जुलाई, 2025 सायं 05:00 बजे से सार्वजनिक कर दी गई है।

बोर्ड अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्र-पत्र बुकलेट में दिए गए किसी भी प्रश्र अथवा उत्तरकुंजी में दिए गए किसी भी प्रश्र के उत्तर (विकल्प) के बारे में कोई आपत्ति है, तो इस संबंध में पूर्ण तथ्यों/साक्ष्यों सहित 06 से 09 जुलाई, 2026 सायं 05:00 बजे तक निर्धारित शुल्क 100/- रूपये प्रति प्रश्र अनुसार जमा करवाते हुए अपनी आपत्ति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि यदि किसी प्रश्र के संबंध में दर्ज करवाई गई आपत्ति सही पाई जाती है तो ऐसी स्थिति में उस प्रश्र के लिए जमा करवाया गया शुल्क अभ्यर्थी को परीक्षा परिणाम घोषित होने से तीन मास के अन्दर-अन्दर अभ्यर्थी द्वारा उपलब्ध करवाए गए बैंक खाते में वापिस (Refund) कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रश्र-पत्र व उत्तरकुंजी के संबंध में 09 जुलाई, 2026 सायं 05:00 बजे के पश्चात् किसी भी माध्यम से प्राप्त होने वाली आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा तथा इस बारे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    शिक्षक हितों की लड़ाई को सपा ने दी धार, जय सिंह यादव बोले—शिक्षकों के अधिकारों की आवाज बनेगी पार्टी

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। 23 अक्टूबर को प्रस्तावित मतदान…

    खाकी से कक्षा तक पहचान, बागेश्वर धाम में सम्मानित होंगे रणजीत यादव

    पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या 21 अक्टूबर को भारतीय सनातनी युवा शक्ति कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे शामिल अयोध्या। वर्दी में कर्तव्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *